PSL me Naya Drama : PSL में एक और बखेड़ा, उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर भड़का ये बल्लेबाज, छोड़ दिया दो बार क्रीज

PSL me Naya Drama : PSL में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच मैच खेला जा रहा था। इस दौरान उस्मान तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन में ठहराव के साथ बॉलिंग कर रहे थे, तभी डेरिल मिचेल ने उनके लंबे ठहराव को लेकर नाराजगी जताई

Update: 2026-04-11 12:52 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

PSL me Naya Drama : PSL यानी पाकिस्तान सुपर लीग में एक और नया बखेड़ा खड़ा देखने को मिला है, जब स्पिनर उस्मान तारिक के बॉलिंग एक्शन पर न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज डेरिल मिचेल भड़क गये और दो मर्तबा क्रीज छोड़कर हट गये।

PSL में एक और बखेड़ा

दरअसल, PSL में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और रावलपिंडीज के बीच मैच खेला जा रहा था। इस दौरान उस्मान तारिक अपने गेंदबाजी एक्शन में ठहराव के साथ बॉलिंग कर रहे थे, तभी डेरिल मिचेल ने उनके लंबे ठहराव को लेकर नाराजगी जताई और बार-बार बैटिंग क्रीज से पीछे हट जाते। ऐसा लगातार दो बार हुआ तो अंपायर्स ने दखल दी और मैच को जारी रखने की बात कही।

उस्मान तारिक के इस ओवर की पहली गेंद पर डेरिल मिचेल ने स्वीप शॉट खेला। इस दौरान भी उस्मान तारिक के गेंदबाजी एक्शन में ठहराव को लेकर वे थोड़े परेशान दिखे। इसके बाद की गेंदबाजी में ठहराव की वजह से लगातार दो बार वे पीछे हट गये और फिर अंपायर से गेंदबाजी एक्शन को लेकर नाराजगी जाहिर की।

अश्विन ने भी दी थी ऐसी ही सलाह

हालांकि, अंपायर की दखलंदाजी के बाद मैच फिर शुरू हुआ और थोड़ी देर बाद ही डेरिल मिचेल आउट हो गये। वे सऊद शकील की गेंद पर आउट हुए। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने भी कुछ ऐसी ही सलाह दी थी।

Tags:    

Similar News