Hardik Pandya : 'हार्दिक को हटाओ और सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाओ', पूर्व कप्तान ने मुंबई इंडियंस के सामने रख दी ये बड़ी मांग

Hardik Pandya : उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की कप्तानी करनी चाहिए क्योंकि इससे MI का भाग्य बदल सकता है।

Update: 2026-03-23 13:13 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Hardik Pandya : 1983 वर्ल्ड कप चैंपियन टीम के सदस्य और पूर्व चयनकर्ता कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मुंबई इंडियंस के सामने एक अजीबोगरीब मांग रख दी है और कहा है कि आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस को अपना कप्तान बदल देना चाहिए। के. श्रीकांत ने हार्दिक पांड्या को हटाकर सूर्यकुमार यादव को कैप्टेंसी देने की वकालत की है।

पूर्व कप्तान ने कर दी ये बड़ी मांग

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज के. श्रीकांत ने कहा है कि आईपीएल शुरू होने से पहले रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव साथ में बैठें और फ्यूचर का रोडमैप तैयार करें। हार्दिक पांड्या की कैप्टेंसी उनके समझ से परे हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम में दो-दो टी20 वर्ल्डकप विजेता टीम के कप्तान हैं, ऐसे में टीम मैनेजमेंट को उसका लाभ उठाना चाहिए।


उन्होंने दो टूक अंदाज में कहा कि सूर्यकुमार यादव को मुंबई इंडियंस की कप्तानी करनी चाहिए क्योंकि इससे MI का भाग्य बदल सकता है। श्रीकांत ने कहा कि हार्दिक पांड्या अच्छे कप्तान हैं लेकिन उनकी कप्तानी में दो-दो वर्ल्डकप विजेता कप्तान खेलें, ये शोभा नहीं देता है।

साल 2025 में MI ने किया था शानदार प्रदर्शन

गौरतलब है कि हार्दिक पांड्या को साल 2024 में मुंबई इंडियंस की कमान सौंपी गई थी। उस साल मुंबई इंडियंस ने काफी घटिया खेल का प्रदर्शन किया था और सबसे निचले पायदान पर थी लेकिन साल 2025 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था और आलोचकों को करारा जवाब दिया था।  

Tags:    

Similar News