IPL 2026 : मिनटों में बिका RCB vs SRH मैच का टिकट, भड़के फैंस ने लगाए गंभीर आरोप, जानिए कितनी थी कीमत

IPL 2026 : कई लोगों ने टिकट बिक्री में गड़बड़ी और ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाया है। कुछ प्रशंसकों का कहना है कि टिकट पहले से ही वीवीआईपी को दे दिए गये हैं ।

Update: 2026-03-25 08:11 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

IPL 2026 : आईपीएल 2026 का आगाज आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होने वाले मैच से होगा। 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच के लिए फैंस की बेकरारी इस कदर है कि पहले मैच की टिकट बुकिंग शुरू होते ही कुछ मिनटों में बिक गये लिहाजा टिकट नहीं खरीद पाने वाले फैंस काफी मायूस हैं और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

मिनटों में बिका RCB vs SRH मैच का टिकट

आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के टिकट नहीं खरीद पाने वाले प्रशंसकों की माने तो वे टिकट खरीदने के लिए बेकरार थे लेकिन कुछ ही मिनटों में सीट फुल हो गया लिहाजा वे बेहद निराश हैं। कई लोगों ने टिकट बिक्री में गड़बड़ी और ब्लैक मार्केटिंग का आरोप लगाया है। कुछ प्रशंसकों का कहना है कि टिकट पहले से ही वीवीआईपी को दे दिए गये हैं जबकि कुछ लोगों ने टिकट ब्लैक में बेचने का आरोप लगाया है।

जानिए कितनी थी कीमत

गौरतलब है कि इस मैच के टिकट 3750 रुपये से लेकर 47 हजार रुपये तक थे। इसके पहले फ्रेंचाइजी आरसीबी ने ये घोषणा भी की है कि प्रत्येक घरेलू मैच में 11 सीट भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों की याद में रिजर्व रहेंगे।

Tags:    

Similar News