Spencer Johnson : CSK में शामिल हुए तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, चोटिल नेथन एलिस की जगह मिला बड़ा मौका
Spencer Johnson : स्पेंसर जॉनसन साल 2024 में गुजरात टाइटंस और साल 2025 में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2024 में हुए ऑक्शन के दौरान एक्सीलरेटेड राउंड में गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था
इमेज सोर्स - गूगल
Spencer Johnson : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही लगभग सभी टीमों ने अपने चोटिल खिलाड़ियों की रिप्लेसमेंट पूरी कर ली है। इसी कड़ी में चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी चोटिल नेथन एलिस की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन को टीम में शामिल किया है। स्पेंसर जॉनसन को सीएसके 1.5 करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है।
CSK में शामिल हुए स्पेंसर जॉनसन
हालांकि, चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए परेशानी की बात ये है कि स्पेंसर जॉनसन भी लंबे अंतराल से क्रिकेट ग्राउंड से दूर रहे हैं। उन्होंने पिछले साल खेले गये आईपीएल के बाद से ही उच्चस्तर की क्रिकेट नहीं खेली है। वे बिग बैश लीग और टी20 वर्ल्ड कप से भी बाहर थे।
चोटिल नेथन एलिस की जगह मिला बड़ा मौका
गौरतलब है कि स्पेंसर जॉनसन साल 2024 में गुजरात टाइटंस और साल 2025 में कोलकाता नाइटराइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। साल 2024 में हुए ऑक्शन के दौरान एक्सीलरेटेड राउंड में गुजरात टाइटंस ने 10 करोड़ रुपये में खरीदा था जबकि उनकी बेस प्राइस 50 लाख थी। साल 2024 IPL में उन्होंने 5 मैचों में 4 विकेट हासिल किए थे।