Ben Duckett : दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, बेन डकेट ने IPL 2026 से नाम लिया वापस, लग सकता है इतने साल का बैन
Ben Duckett : IPL 2026 से नाम वापस लेने पर बेन डकेट ने कहा है कि ये उनके लिए बेहद मुश्किल फैसला था। मैं दिल्ली कैपिटल्स के फैंस और मैनेजमेंट से माफी मांग रहा हूं कि मैं नहीं आ सकता।
इमेज सोर्स - गूगल
Ben Duckett : अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, इंग्लैंड के तूफानी सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने आईपीएल 2026 से हटने का फैसला लिया है। वे IPL 2026 में खेलते हुए नहीं दिखेंगे। बताया जा रहा है कि उन्होंने ये बड़ा फैसला अपना करियर बचाने के लिए लिया है।
दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका
फिलहाल इंग्लैंड के क्रिकेटर बेन डकेट के इस फैसले से अब कई सवाल खड़े होने लगे हैं। IPL के नियमों के मुताबिक अब उनपर दो साल का बैन भी लग सकता है। IPL 2026 से नाम वापस लेने पर बेन डकेट ने कहा है कि ये उनके लिए बेहद मुश्किल फैसला था। मैं दिल्ली कैपिटल्स के फैंस और मैनेजमेंट से माफी मांग रहा हूं कि मैं नहीं आ सकता।
इसके साथ ही बेन डकेट ने ये भी कहा है कि आईपीएल दुनिया की एक ऐसी शानदार लीग है, जहां विश्वभर के नामचीन खिलाड़ी खेलते हैं। यहां खेलना मेरे लिए अद्भुत अनुभव होता लेकिन अब मुझे नहीं पता कि मैं आगे इसमें खेल पाऊंगा या नहीं।
गौरतलब है कि ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने बेन डकेट को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। वे इसबार आईपीएल में केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने वाले थे।