KKR Warmup match : KKR के वार्मअप मैच में अजिंक्य रहाणे का दिखा तूफानी अंदाज, फॉर्म में लौटे कैमरन ग्रीन, यहां देखें स्कोरकार्ड

KKR Warmup match : कोलकाता नाइटराइडर्स का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा।

Update: 2026-03-24 15:37 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

KKR Warmup match : 29 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मुकाबला खेलने से पहले किंग खान यानी शाहरुख खान की टीम पूरे लय में नजर आ रही है। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने वार्मअप मैच में गजब का जलवा दिखाया और आलोचकों को करारा जवाब दिया।

अजिंक्य रहाणे का दिखा जलवा

दरअसल, वार्मअप मैच के दौरान केकेआर की टीम को दो भागों में बांटा गया था। गोल्डन नाइट्स और पर्पल नाइट्स के बीच ये मैच खेला गया। इस मैच में गोल्डन नाइट्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज फिन एलेन के साथ पारी की शुरुआत की। फिन एलेन ने मात्र 15 गेंदों पर 31 रन ठोक डाले। हालांकि, वे अपनी पारी को लंबा नहीं खींच पाएं।


कैमरुन ग्रीन की भी शानदार पारी

इसके बाद रहाणे ने ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन के साथ बेहतरीन साझेदारी की। रहाणे ने मात्र 15 गेंदों पर 58 रनों की बेमिसाल पारी खेली तो ग्रीन ने 30 गेंदों पर हाफ सेंचुरी लगाई। आखिर में रिंकू सिंह के 8 गेंदों पर 24 और रमनदीप सिंह के 16 गेंदों पर 42 रनों की तूफानी पारी की बदौलत गोल्डन नाइट्स ने 5 विकेट खोकर 249 रन बनाए।

राहुल त्रिपाठी ने की शानदार बल्लेबाजी

वहीं, दूसरी तरफ पर्पल नाइट्स 9 विकेट खोकर 188 रन ही बना पायी और मैच हार गई। पर्पल नाइट्स की तरफ से रचिन रविंद्र फ्लॉप साबित हुए। इसके बाद तेजस्वी दहिया ने 23, मनीष पाण्डेय ने 22, साइफर्ट ने 42 और राहुल त्रिपाठी ने 43 रन बनाए। इस मैच में कार्तिक त्यागी ने शानदार गेंदबाजी की।

गौरतलब है कि कोलकाता नाइटराइडर्स का पहला मुकाबला 29 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से होगा।

Tags:    

Similar News