Andre Russell Jersey Retired : KKR ने स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल को दिया खास सम्मान, रिटायर की 12 नंबर की जर्सी

Andre Russell Jersey Retired : आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए इन 12 सालों में 140 मैच खेले हैं। इनमें 174.17 के तूफानी स्ट्राइक के साथ 2651 रन बनाए हैं और 123 विकेट हासिल किए हैं।

Update: 2026-03-25 07:39 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Andre Russell Jersey Retired : शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने स्टार ऑलराउंडर और पावर हिटर बैट्समैन आंद्रे रसेल को खास सम्मान दिया है और 12 नंबर की जर्सी को रिटायर करने की घोषणा की है। ये आईपीएल इतिहास का ऐसा सम्मान है, जो बहुत ही कम क्रिकेटर्स को अबतक नसीब हुआ है।

इमोशनल हुए आंद्रे रसेल

कोलकाता में आयोजित केकेआर के प्री-सीजन "नाइट्स अनप्लग्ड" कार्यक्रम के दौरान इसका एलान किया गया। इस मौके पर फ्रेंचाइजी के CEO वेंकी मैसूर ने कहा कि ये एक ऐसे क्रिकेटर को सम्मान मिला है, जिसने फ्रेंचाइजी के लिए पूरे दौर को परिभाषित किया है। इस मौके पर आंद्रे रसेल काफी इमोशनल दिखे और केकेआर के साथ बिताए सफर को बेहद खास बताया।


पावर कोच की भूमिका में दिखेंगे रसेल

गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिकेटर आंद्रे रसेल ने लगातार 12 सालों तक केकेआर का प्रतिनिधित्व किया है। इस दौरान केकेआर दो मर्तबा आईपीएल चैंपियन भी बनी। फिलहाल इस सीजन में आंद्रे रसेल केकेआर में पावर कोच की नई भूमिका में नजर आएंगे।


आंद्रे रसेल ने कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए इन 12 सालों में 140 मैच खेले हैं। इनमें 174.17 के तूफानी स्ट्राइक के साथ 2651 रन बनाए हैं और 123 विकेट हासिल किए हैं। वे वेस्टइंडीज के ही मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन (192 विकेट) के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के इतिहास के दूसरे बेस्ट बॉलर हैं।

Tags:    

Similar News