Nuwan Thusara : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका, यश दयाल के बाद एक और तेज गेंदबाज हुआ बाहर
Nuwan Thusara : रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने NoC यानी नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है।
इमेज सोर्स - गूगल
Nuwan Thusara : IPL 2026 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को एक और बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज यश दयाल के बाद अब एक और पेसर आईपीएल 2026 से बाहर हो गया है। इस तेज गेंदबाज का नाम है - नुवान तुषारा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लगा बड़ा झटका
रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने NoC यानी नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। गौरतलब है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने एक नई फिटनेस नीति लागू की है, जिसके मुताबिक कोई भी विदेशी लीग या फिर आईपीएल खेलने से पहले क्रिकेटर्स को सख्त फिजिकल टेस्ट पास करना अनिवार्य होता है।
फिटनेस टेस्ट पास नहीं कर पाए नुवान तुषारा
बताया जा रहा है कि तेज गेंदबाज नुवान तुषारा फिटनेस टेस्ट में तय मानकों तक नहीं पहुंच पाए, जिसकी वजह से उन्हें बोर्ड ने आईपीएल 2026 में खेलने के लिए क्लियरेंस नहीं दिया। नुवान तुषारा के न खेलने के वजह से आरसीबी की योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि यश दयाल भी आईपीएल 2026 से बाहर हो गये हैं।