IPL 2026 Opening Ceremony : नहीं होगी IPL सेरेमनी, BCCI का बड़ा फैसला, जानिए कब शुरू होगा RCB vs SRH का पहला मुकाबला
IPL 2026 Opening Ceremony : बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला मैच शनिवार यानी 28 मार्च 2026 को शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। वहीं, टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान करीब आधे घंटे पहले मैदान पर पहुंच जाएंगे यानी करीब 7 बजे टॉस होगा।
इमेज सोर्स - गूगल
IPL 2026 Opening Ceremony : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का आगाज 28 मार्च, शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेले जाने वाले मैच से होगा। ये मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन खास बात ये है कि इस बार मैच से पहले रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा यानी ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी।
नहीं होगी IPL सेरेमनी
दरअसल, IPL 2025 का खिताब जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विक्ट्री परेड निकाली थी। इस विक्ट्री परेड के दौरान भारी तादाद में प्रशंसकों के जुटने की वजह से भगदड़ मच गई और हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 50 से अधिक लोग जख्मी हो गये थे लिहाजा उस हादसे में जान गंवाने वाले फैंस को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का बड़ा फैसला लिया है।
जानिए कब शुरू होगा पहला मुकाबला
गौरतलब है कि बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला मैच शनिवार यानी 28 मार्च 2026 को शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा। वहीं, टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान करीब आधे घंटे पहले मैदान पर पहुंच जाएंगे यानी करीब 7 बजे टॉस होगा।