Sourav Ganguly : 'हैरान हूं..टीम इंडिया में सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलता है ये धांसू बल्लेबाज', सौरव गांगुली ने जतायी हैरानी

Sourav Ganguly : सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के पास टैलेंटेड क्रिकेटर्स की भरमार है। बेंच स्ट्रेंथ इतना मजबूत है कि भारत की 'बी' टीम भी बनायी जा सकती है। कई हुनरमंद क्रिकेटर अब भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं।

Update: 2026-03-27 06:29 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Sourabh Ganguly : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और BCCI अध्यक्ष रहे सौरव गांगुली ने सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर हैरानी जतायी है कि उनके जैसे होनहार प्लेयर की अबतक सिर्फ एक ही फॉर्मेट में जगह बन पायी है। वे सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में ही बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हैं।

सौरव गांगुली ने जतायी हैरानी

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि भारत के पास टैलेंटेड क्रिकेटर्स की भरमार है। बेंच स्ट्रेंथ इतना मजबूत है कि भारत की 'बी' टीम भी बनायी जा सकती है। कई हुनरमंद क्रिकेटर अब भी प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं बन पा रहे हैं। सौरव गांगुली ने यशस्वी जायसवाल का नाम लेते हुए कहा कि उनके जैसा हुनरमंद प्लेयर सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलता दिख रहा है।


वकार युनूस भी हैं यशस्वी के कायल

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के भी कई दिग्गज क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल की बैटिंग के कायल है। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनूस का कहना है कि टीम इंडिया के पास क्वालिटी क्रिकेटर्स की भरमार है, फिर भी टीम में जगह नहीं बन पा रही है।

वकार युनूस ने यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए कहा था कि मैं उन्हें हर फॉर्मेट में खेलते देखना चाहता हूं, वे शानदार बल्लेबाज हैं। उनकी बल्लेबाजी मुझे बेहद पसंद है।    

Tags:    

Similar News