Gill and Ishan roast eachother : शुभमन गिल ने की ईशान किशन की टांग खिंचाई, कहा : हाफ कप्तान से नहीं करता बात, फिर ईशान ने दिया ये जवाब....
Gill and Ishan roast eachother : प्री-सीजन कप्तानों की मीटिंग के दौरान शुभमन गिल और ईशान किशन ने जमकर मस्ती की। इस दौरान शुभमन गिल ने ईशान किशन से कहा कि मैं 'हाफ कप्तान' से बात नहीं करता। इसके साथ ही शुभमन गिल ने ईशान किशन की टांग खिंचाई करते हुए कहा कि वे सिर्फ फुल कप्तानों से ही बातें करते हैं और सलाह देते हैं।
इमेज सोर्स - गूगल
Gill and Ishan roast each other : गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन की जमकर टांग खिंचाई की है। दरअसल, आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले प्री-सीजन कप्तानों की मीटिंग में शुभमन गिल ने ईशान किशन के साथ जमकर मस्ती की।
गिल और ईशान ने जमकर की मस्ती
प्री-सीजन कप्तानों की मीटिंग के दौरान शुभमन गिल और ईशान किशन ने जमकर मस्ती की। इस दौरान शुभमन गिल ने ईशान किशन से कहा कि मैं 'हाफ कप्तान' से बात नहीं करता। इसके साथ ही शुभमन गिल ने ईशान किशन की टांग खिंचाई करते हुए कहा कि वे सिर्फ फुल कप्तानों से ही बातें करते हैं और सलाह देते हैं।
इसके बाद ईशान किशन ने भी मस्ती के अंदाज में शुभमन गिल की टांग खिंचाई की और कहा कि मुझे किसी की सलाह की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही ईशान किशन ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि शुभमन गिल उनकी टीम SRH के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे।
गिल ने याद दिलाया रिकॉर्ड
इसके बाद भी दोनों क्रिकेटर्स की मस्ती जारी रही। फिर शुभमन गिल ने मोर्चा संभाला और कहा कि ईशान किशन को गुजरात टाइटंस के खिलाफ SRH के रिकॉर्ड्स की याद दिलाई और कहा कि दोनों टीमों के बीच 1-6 का रिकॉर्ड है।