Ravindra Jadeja : रविंद्र जडेजा का प्रैक्टिस मैच में दिखा जलवा, 34 गेंदों पर ठोके 95 रन, झटके 4 विकेट
Ravindra Jadeja : रविंद्र जडेजा ने मात्र 34 गेंदों में ही 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल विरोधी टीमों को सचेत कर दिया है। यही नहीं, गेंदबाजी करते हुए भी रविंद्र जडेजा ने अपनी फिरकी में विरोधी बल्लेबाजों को फंसाकर 4 विकेट झटक लिए।
इमेज सोर्स - गूगल
Ravindra Jadeja : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स में शामिल होते ही धमाल मचा दिया है। इस हरफनमौला क्रिकेटर ने प्रैक्टिस मैच में 95 रनों की शानदार पारी खेली और 4 विकेट लेकर टीम मैनेजमेंट को खुश कर दिया है।
जडेजा का जलवा
ध्रुव जुरेल इलेवन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रविन्द्र जडेजा ने मैदान के हर कोने में लंबे-लंबे शॉट खेले और गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी। बड़ी बात ये है कि रविंद्र जडेजा ने मात्र 34 गेंदों में ही 95 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेल विरोधी टीमों को सचेत कर दिया है। यही नहीं, गेंदबाजी करते हुए भी रविंद्र जडेजा ने अपनी फिरकी में विरोधी बल्लेबाजों को फंसाकर 4 विकेट झटक लिए।
गौरतलब है कि साल 2008 में राजस्थान रॉयल्स आईपीएल चैंपियन बनी थी, उस वक्त शेन वॉर्न की कप्तानी में रविंद्र जडेजा भी टीम के अहम सदस्य थे लेकिन इसके बाद वे चेन्नई सुपरकिंग्स में शामिल हो गये लेकिन फिलहाल ट्रेड डील की वजह से वे एकबार फिर राजस्थान रॉयल्स में शामिल हुए हैं और उनकी जगह संजू सैमसन सीएसके की टीम में शामिल हुए हैं।