Sanjiv Goenka on Gambhir : LSG के मालिक को आई गौतम गंभीर की याद, बोले : गौती ने कहा था सही, किया बड़ा खुलासा

Sanjiv Goenka on Gambhir : गौतम गंभीर जब लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर थे, तब LSG की टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ खेली थी लेकिन उनके केकेआर में जाने के बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई।

Update: 2026-03-27 14:05 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Sanjiv Goenka on Gambhir : लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑनर संजीव गोयनका ने एकबार फिर अपनी टीम के पूर्व मेंटॉर गौतम गंभीर को याद किया है और खुलासा किया है कि आखिरकार उन्होंने कौन-सी ऐसी बात कही थी, जो आज सच साबित हो रही है।

संजीव गोयनका को आई गौतम गंभीर की याद

LSG के मालिक संजीव गोयनका ने खुलासा करते हुए कहा है कि जब गौतम गंभीर लखनऊ के दो सीजन (साल 2022 और 2023) मेंटॉर रहे थे, तब उन्होंने एक सीख दी थी, जो आज सही साबित हो रही है। पिछले सीजन साल 2025 में जब लखनऊ की टीम सातवें नंबर पर रही तो गौती की बात याद आई कि "उन्होंने पहले ही सीजन में कहा था कि बल्लेबाज मैच जिताते हैं और गेंदबाज टूर्नामेंट।" गौतम गंभीर की ये बात पिछले सीजन में सही साबित हुई। पिछले सीजन में लखनऊ के कई गेंदबाज चोटिल थे, जिसका खास असर टीम पर पड़ा था।


गौरतलब है कि गौतम गंभीर जब लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटॉर थे, तब LSG की टीम लगातार दो सीजन प्लेऑफ खेली थी लेकिन उनके केकेआर में जाने के बाद टीम के प्रदर्शन में गिरावट आई। पिछले सीजन एलएसजी सातवें पायदान पर रही थी।

LSG के पास गेंदबाजों की फौज

फिलहाल गौतम गंभीर की इन बातों से सीख लेते हुए एलएसजी की टीम ने इसबार गेंदबाजों की फौज खड़ी कर दी है। टीम में कई अच्छे तेज गेंदबाजों को शामिल किया है। इस टीम में मो. शमी और एनरिक नॉर्किया जैसे अनुभवी तेज गेंदबाज हैं तो प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्जुन तेंदुलकर, मोहसिन खान जैसे युवा फास्ट बॉलर भी हैं। वहीं, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, दिग्वेश राठी, नमन तिवारी जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं।

Tags:    

Similar News