Gill on Impact Player rule : इम्पैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं हैं शुभमन गिल, जताई नाखुशी, BCCI से की ये मांग
Gill on Impact Player rule : शुभमन गिल ने मुंबई में आयोजित आईपीएल कप्तानों की मीटिंग में बीसीसीआई से इस नियम की समीक्षा करने की मांग की। गौरतलब है कि ये नियम साल 2023 में लागू हुआ था और ये कम से कम 2027 तक बढ़ाया गया है।
इमेज सोर्स - गूगल
Gill on Impact Player rule : इंडियन प्रीमियर लीग में बीते कुछ सालों से शामिल किए गये 'इम्पैक्ट प्लेयर नियम' की खूब आलोचना हो रही है। एकतरफ जहां ये नियम दर्शकों में रोमांच पैदा कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेटर्स इस नियम को लेकर नाखुशी जाहिर कर रहे हैं।
इम्पैक्ट प्लेयर नियम से खुश नहीं हैं शुभमन गिल
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा, ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल के बाद अब इस नियम की आलोचना करने वाले क्रिकेटर्स की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है। गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने अब इम्पैक्ट प्लेयर के नियम के बारे में बड़ा बयान दिया है।
"टैलेंट और चुनौती को कम करता है ये नियम"
शुभमन गिल ने कहा है कि यह नियम खेल से टैलेंट और चुनौती की अहमियत को कम करता है। मेरे व्यक्तिगत विचार से ये नियम नहीं होना चाहिए। क्रिकेट सामान्यत: 11 क्रिकेटर्स का खेल है, इसमें एक अतिरिक्त गेंदबाज या बल्लेबाज जोड़ने से इस गेम की वास्तविक चुनौती और कौशल कम हो जाता है।
शुभमन गिल ने मुंबई में आयोजित आईपीएल कप्तानों की मीटिंग में बीसीसीआई से इस नियम की समीक्षा करने की मांग की। गौरतलब है कि ये नियम साल 2023 में लागू हुआ था और ये कम से कम 2027 तक बढ़ाया गया है।