Ajinkya Rahane : अजिंक्य रहाणे का आलोचकों को करारा जवाब, कहा : नहीं साबित करना है किसी को, 20 साल से ....

Ajinkya Rahane : मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पारी के अंतिम दो ओवर में जसप्रीत बुमराह के स्पेल का फर्क दिखा। उन्होंने स्लॉग ओवर में शानदार गेंदबाजी की और केकेआर के रनरेट को कम कर दिया।

Update: 2026-03-30 11:30 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Ajinkya Rahane : आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गये इस मुकाबले में अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंद पर 67 रन बनाकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया है।

आलोचकों को दिया करारा जवाब

मैच की समाप्ति पर अजिंक्य रहाणे ने कहा कि वे किसी को साबित करने के लिए नहीं बल्कि खुद के विकास के लिए क्रिकेट खेल रहे हैं। लोगों को मेरे बारे में बोलने दीजिए। वे 20 सालों से लगातार बोल रहे हैं लेकिन वे अपनी बल्लेबाजी से खुश हैं। रहाणे ने कहा कि बेहद खुश हूं कि व्हाइट बॉल क्रिकेट में दो-तीन सालों से बेहतर खेल रहा हूं। एक क्रिकेटर के तौर पर विकास जरूरी है और मैं वहीं कर रहा हूं।


बुमराह के स्पेल ने डाला फर्क

मैच के बाद अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पारी के अंतिम दो ओवर में जसप्रीत बुमराह के स्पेल का फर्क दिखा। उन्होंने स्लॉग ओवर में शानदार गेंदबाजी की और केकेआर के रनरेट को कम कर दिया। उन्होंने कहा कि हम 235-240 रन बनाने की राह पर थे लेकिन बुमराह ने ये साबित कर दिया कि आखिर क्यों वे इतने महान हैं। उनकी कसी हुई गेंदबाजी की वजह से आखिर के दो ओवर्स में फर्क पड़ गये।

गौरतलब है कि इस मैच में केकेआर ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाए थे लेकिन मुंबई इंडियंस ने 19.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना डाले और मैच अपने नाम कर लिया।  

Tags:    

Similar News