PBKS vs GT Today match : IPL 2026 का चौथा मैच आज, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहम मुकाबला, यहां जानिए कैसी होगी दोनों टीमों की प्लेइंग 11
PBKS vs GT Today match : पिच की बात करें तो इस पर बल्लेबाज ऐश करते दिखेंगे। ये वही पिच है, जिस पर प्रियांश आर्य ने शतक जड़ा था। टॉस शाम 7 बजे होगा।
इमेज सोर्स - गूगल
PBKS vs GT Today match : IPL 2025 की उपविजेता पंजाब किंग्स आज आईपीएल 2026 के सफर का आगाज करने वाली है। पंजाब किंग्स का आज शुभमन गिल की टीम गुजरात टाइटंस से न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।
IPL 2026 का चौथा मैच आज
गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच होने वाले इस मैच में टॉस शाम 7 बजे होगा। पंजाब किंग्स की कप्तानी का दारोमदार एकबार फिर श्रेयस अय्यर पर है, वहीं गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के कंधों पर है। दोनों टीमों के प्लेइंग 11 पर नजर दौड़ाए तो पंजाब किंग्स की तरफ से प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ओपनिंग करते दिख रहे हैं।
वहीं, तीसरे नंबर पर कूपर कॉनली, चौथे नंबर पर कप्तान श्रेयस अय्यर, पांचवें पर मार्कस स्टॉयनिस, 6वें नंबर पर नेहल बढ़ेरा और 7वें नंबर पर शशांक सिंह खेलते दिखेंगे। वहीं, आठवें नंबर पर मार्को यानसन, 9वें नंबर पर जेवियर बार्टलेट/बेन ड्वारश्विस/अजमतुल्लाह ओमरजई में कोई खेल सकता है। 10वें पायदान पर अर्शदीप सिंह, 11वें नंबर पर युजवेंद्र चहल टीम में शामिल हो सकते हैं।
वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम की बात करें तो शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ओपनिंग करते दिखेंगे। इसके बाद नंबर 3 पर विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉस बटलर, नंबर 4 पर वॉशिंगटन सुंदर, नंबर 5 पर ग्लेन फिलिप्स, नंबर 6 पर शाहरुख खान, नंबर 7 पर राहुल तेवतिया, नंबर 8 पर जेसन होल्डर या कगिसो रबाडा, नंबर 9 पर राशिद खान, नंबर 10 पर प्रसिद्ध कृष्णा, नंबर 11 पर मोहम्मद सिराज, नंबर 12 पर साईं किशोर या फिर अरशद खान खेलते दिखेंगे।
जानिए पिच का मिजाज
वहीं, पिच की बात करें तो इस पर बल्लेबाज ऐश करते दिखेंगे। ये वही पिच है, जिस पर प्रियांश आर्य ने शतक जड़ा था। टॉस शाम 7 बजे होगा।