Shreyas Iyer ko jhatka : पंजाब किंग्स को लगा झटका, कप्तान श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
Shreyas Iyer ko jahtka : पंजाब किंग्स की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कॉनली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की बेहतरीन पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, श्रेयस अय्यर ने मात्र 18 रनों का योगदान दिया।
इमेज सोर्स - गूगल
Shreyas Iyer ko jhatka : आईपीएल 2026 में श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स ने धमाकेदार शुरुआत की है और गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया लेकिन मैच जीतने के बावजूद पंजाब किंग्स को बड़ा झटका लगा है और कप्तान श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगा है।
श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना
दरअसल, गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान धीमी ओवर गति को लेकर श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस संबंध में IPL ने एक विज्ञप्ति भी जारी की है, जिसमें लिखा है कि आईपीएल की न्यूनतम ओवर रेट से जुड़ी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत यह उनकी टीम का इस सत्र का पहला अपराध था लिहाजा श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से दी मात
गौरतलब है कि मंगलवार को पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से मात दे दी। इस मैच में युजवेंद्र चहल और विजय कुमार वैशाक ने मिलकर 5 विकेट झटके और गुजरात टाइटंस को मात्र 162 रनों के स्कोर पर रोक दिया। पंजाब किंग्स ने 19.1 ओवर में लक्ष्य का हासिल कर लिया और तीन विकेट से शानदार जीत दर्ज कर ली।
पंजाब किंग्स की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कूपर कॉनली ने 44 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की बेहतरीन पारी खेल अपनी टीम को जीत दिलाई। वहीं, श्रेयस अय्यर ने मात्र 18 रनों का योगदान दिया।