Shami ne kiya bachao : '5 हजार रुपये लगाकर देखो, आ जाएगी समझ', LSG के मालिक के बचाव में उतरे मो. शमी, कहा : बेहद लॉजिकल हैं संजीव गोयनका

Shami ne kiya bachao : मो. शमी ने दो टूक अंदाज में कहा है कि LSG के मालिक संजीव गोयनका से अबतक जितनी भी मुलाकातें हुई हैं, उनमें वे बेहद लॉजिकल दिखे हैं।

Update: 2026-04-01 13:35 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Shami ne kiya bachao : आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स आज आगाज करने वाली है लेकिन उससे पहले टीम के तेज गेंदबाज मो. शमी ने अपनी टीम के ऑनर संजीव गोयनका की जमकर तारीफ की है और उनके रवैये पर उठ रहे सवाल का बचाव किया है।

LSG मालिक के बचाव में उतरे मो. शमी

मो. शमी ने दो टूक अंदाज में कहा है कि LSG के मालिक संजीव गोयनका से अबतक जितनी भी मुलाकातें हुई हैं, उनमें वे बेहद लॉजिकल दिखे हैं। अगर कोई शख्स किसी टीम में निवेश करता है तो वो उम्मीद करता है कि टीम अच्छा करेगी। इसमें गलत क्या है। ये स्वाभाविक प्रक्रिया है। इसके साथ ही लखनऊ के तेज गेंदबाज मो. शमी ने कहा कि अगर कोई शख्स 5 हजार रुपये भी किसी काम में लगाता है तो उसे अपनी रकम की चिंता होती है लेकिन यहां तो मामला करोड़ों का है लिहाजा टीम के प्रदर्शन पर चिंता करना वाजिब है।


प्लेयर्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद

शमी ने कहा कि अगर संजीव गोयनका प्लेयर्स से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करते हैं तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। गौरतलब है कि लखनऊ सुपरजायंट्स का आज पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से होना है। 

Tags:    

Similar News