Shreyas Iyer Fitness Update : श्रेयस अय्यर की इंजरी पर बड़ा अपडेट, असिस्टेंट कोच के बयान के बाद फैंस परेशान

Shreyas Iyer Fitness Update : न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान कूपर कोनोली का एक झन्नाटेदार शॉट सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े श्रेयस अय्यर की कलाई पर लगा था, जिसके बाद वे दर्द से कराह उठे थे।

Update: 2026-04-03 10:05 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Shreyas Iyer Fitness Update : पंजाब किंग्स के कप्तान और धांसू बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की कलाई में लगी चोट पर बड़ा अपडेट आया है, जिसके बाद फैंस की चिंता बढ़ गई है। PBKS के कप्तान की इंजरी को लेकर असिस्टेंट कोच ने बड़ी बात कही है।

श्रेयस अय्यर की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट

पंजाब किंग्स के असिस्टेंट कोच ब्रैड हैडिन ने कप्तान श्रेयस अय्यर की इंजरी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है और कहा है कि श्रेयस की कलाई में फ्रैक्चर नहीं है लेकिन कलाई में अब भी सूजन बरकरार है, जो चिंताजनक है। हालांकि, फैंस के लिए राहत भरी खबर ये है कि चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले श्रेयस अय्यर के फिट होने की संभावना जतायी जा रही है।


गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में लगी थी चोट

असिस्टेंट कोच की माने तो कलाई में फ्रैक्चर नहीं है लिहाजा श्रेयस अय्यर मैदान पर उतर पंजाब किंग्स की कमान संभाल सकते हैं। न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान कूपर कोनोली का एक झन्नाटेदार शॉट सीधा नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े श्रेयस अय्यर की कलाई पर लगा था, जिसके बाद वे दर्द से कराह उठे थे। इस चोट के बाद अगली ही गेंद पर वे आउट हो गये थे।

फैंस को अय्यर से ढेर सारी उम्मीदें

उनकी कलाई की चोट को लेकर पंजाब किंग्स टीम मैनेजमेंट परेशान हो गया था। हालांकि, राहत की बात ये थी कि कलाई में कोई फ्रैक्चर नहीं हुआ। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही पिछले सीजन में पंजाब किंग्स की टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था लिहाजा फैंस को श्रेयस अय्यर से काफी उम्मीदें हैं। 

Tags:    

Similar News