Retirement per bole Yuvraj Singh : 'देश के लिए इतनी क्रिकेट खेली...थोड़ी इज्जत तो दे देते', रिटायरमेंट पर युवराज सिंह का बड़ा खुलासा, कोहली और रवि शास्त्री पर फूटा गुस्सा

Retirement per bole Yuvraj Singh : युवराज सिंह कहते हैं कि उसवक्त मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था। मैंने देश के लिए इतनी क्रिकेट खेली लिहाजा मेरे लिए थोड़ी-सी इज्जत और स्पष्टता तो बनती थी लेकिन कप्तान और कोच ने मुझे कुछ नहीं बताया।

Update: 2026-04-04 08:02 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Retirement per bole Yuvraj Singh : 'सिक्सर किंग' युवराज सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए बड़ा खुलासा किया है कि कैसे उन्हें क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के लिए मजबूर किया गया। इस दौरान उनका गुस्सा उसवक्त टीम इंडिया के कप्तान रहे विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री पर फूट पड़ा।

युवराज सिंह का बड़ा खुलासा

युवराज सिंह ने एक पॉडकास्ट में इस बात का खुलासा किया और बताया है कि उन्हें लगातार टीम इंडिया से अंदर-बाहर किया जा रहा था और वे समझ नहीं पा रहे थे। युवराज सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि ऐसे में एकदिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का फोन आया कि उनका अब टीम में सेलेक्शन नहीं होगा।


महेन्द्र सिंह धोनी के साथ हुई बातचीत का खुलासा करते हुए युवराज सिंह ने कहा कि अब टीम मैनेजमेंट मेरे बारे में नहीं सोच रहा है। अब आप उनकी योजनाओं का हिस्सा नहीं हैं। उसवक्त माही टीम इंडिया के कप्तान नहीं थे लेकिन वे पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे। युवराज सिंह का कहना है कि महेन्द्र सिंह धोनी से हुई बात के बाद मेरा नजरिया स्पष्ट हुआ। 


कप्तान कोहली और कोच शास्त्री ने नहीं दी स्पष्टता

युवराज सिंह ने अपना दर्द बयां करते हुए स्पष्ट कहा कि उसवक्त कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री ने वो क्लियरिटी नहीं दी, जो मुझे माही ने दी। मेरी फिटनेस का हवाला देते हुए मुझे रिटायरमेंट के लिए मजबूर किया गया और कहा गया कि अगर आप यो-यो टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो क्रिकेट से संन्यास ले लीजिए। इसपर युवराज सिंह ने उन्हें टका-सा जवाब दिया था कि संन्यास लेना और न लेना मेरे हाथ में है कि मैं रिटायरमेंट लूं या नहीं....आपके हाथ में जो है, वो आप देखिए।

Tags:    

Similar News