Punjab Kings ne jita Toss : पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर बने टॉस के बॉस, गेंदबाजी का लिया फैसला, यहां देखिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11

Punjab Kings ne jita Toss : चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार सरफराज खान को मौका दिया है। हालांकि, गुवाहाटी में खेले गये मैच में सरफराज खान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे थे।

Update: 2026-04-03 13:55 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Punjab Kings ne jita Toss : आईपीएल 2026 का सातवां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है और चेन्नई सुपरकिंग्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है।

पंजाब किंग्स ने गेंदबाजी का लिया फैसला

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस बार सरफराज खान को मौका दिया है। हालांकि, गुवाहाटी में खेले गये मैच में सरफराज खान इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर बल्लेबाजी करने मैदान में उतरे थे। इस बार उन्हें प्लेइंग 11 में जगह दी गई है। चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन ओपनिंग करेंगे। इसके बाद आयुष म्हात्रे नंबर 3, सरफराज खान नंबर 4, शिवम दुबे नंबर 5, कार्तिक शर्मा नंबर 6, बैटिंग ऑलराउंटर प्रशांत वीर नंबर 7, नूर अहमद नंबर 8, अंशुल कंबोज नंबर 9, मैट हेनरी नंबर 10 और खलील अहमद नंबर 11 पर बल्लेबाजी करते दिखेंगे।


पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

वहीं, पंजाब किंग्स की टीम में कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, शशांक सिंह, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसन, जेवियर बार्टलेट, विजय कुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि इस मैच में भी चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी नहीं खेल रहे हैं। वे पिंडली की चोट से ग्रसित हैं और वे सीएसके के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे।

Tags:    

Similar News