DC vs MI IPL match Delhi ne jita toss : दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, मुंबई की टीम में शामिल हुआ ये धाकड़ क्रिकेटर

DC vs MI IPL match Delhi ne jita toss : शनिवार को डबल हेडर खेले जाएंगे। इसके तहत ये पहला मैच है। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला जाएगा।

Update: 2026-04-04 09:52 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

DC vs MI IPL match Delhi ne jita toss : आईपीएल 2026 का 8वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। बड़ी बात ये है कि इस मैच में मुंबई इंडियंस की तरफ से सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं। हार्दिक पांड्या का नाम प्लेइंग ११ में शामिल नहीं है। 

मुंबई की प्लेइंग 11

इस मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11 की बात करें तो रोहित शर्मा के साथ रियान रिकल्टन एकबार फिर ओपनिंग करते दिखेंगे। वहीं, नंबर 3 पर तिलक वर्मा, नंबर 4 पर सूर्यकुमार यादव, नंबर 5 पर नमन धीर, नंबर 6 पर शेरफन रदरफोर्ड, नंबर 7 पर मिशल सैंटनर, नंबर 8 पर कॉर्बिन बॉश, नंबर 9 पर शार्दुल ठाकुर, नंबर 10 पर दीपक चहर और नंबर 11 पर जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल किया गया है। प्लेइंग ११ में हार्दिक पांड्या नहीं हैं। 

दिल्ली की प्लेइंग 11

वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की टीम में केएल राहुल के साथ एकबार फिर पाथुम निशांका ओपनिंग करते दिखेंगे। नंबर 3 पर नीतीश राणा, नंबर 4 पर विप्रज निगम, नंबर 5 पर कप्तान अक्षर पटेल, नंबर 6 पर डेविड मिलर, नंबर 7 पर ट्रिस्टन स्टब्स, नंबर 8 पर कुलदीप यादव, नंबर 9 पर लुंगी एनगिडी, नंबर 10 पर टी नटराजन, नंबर 11 पर मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया है।

गौरतलब है कि शनिवार को डबल हेडर मैच खेले जाएंगे। इसके तहत ये पहला मैच है। इसके बाद शाम साढ़े 7 बजे राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला खेला जाएगा।

Tags:    

Similar News