DC Won against MI : दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत, समीर रिजवी बने हीरो, अब प्वाइंट टेबल में टॉप पर DC

DC Won against MI : फिलहाल शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के 4 अंक हो गये हैं और प्वाइंट टेबल में सबसे टॉप पर है।

Update: 2026-04-04 15:01 GMT

इमेज सोर्स -  गूगल

DC Won against MI : दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गये आईपीएल के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से रौंद दिया है। आज के इस मैच के हीरो रहे DC के बल्लेबाज समीर रिजवी, जिन्होंने धमाकेदार पारी खेलते हुए मुंबई इंडियंस को बैकफुट पर धकेल दिया।

दिल्ली कैपिटल्स की धमाकेदार जीत

दिल्ली कैपिटल्स के टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी, जिसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 18.1 ओवर में 164 रन ठोक 6 विकेट से मैच जीत लिया।



समीर रिजवी की धमाकेदार पारी

मुंबई इंडियंस की तरफ से सर्वाधिक रन कप्तान सूर्य कुमार यादव (51 रन) ने बनाए। उन्होंने 36 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 51 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही रोहित शर्मा ने भी 26 गेंदों पर 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 35 रन बनाए। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से सर्वाधिक विकेट तेज गेंदबाज मुकेश कुमार (2 विकेट) चटकाए।

वहीं, 163 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत एकबार फिर बेहद खराब रही, जब ओपनर केएल राहुल मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गये। हालांकि, इसके बाद पाथुमा निशांका ने जोरदार शॉट खेले और 30 गेंदों पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 44 रनों की पारी खेली टीम को संभाला। इसके बाद समीर रिजवी ने मोर्चा संभालते हुए टीम को जीत की राह पर ला खड़ा किया। समीर रिजवी ने 51 गेंदों पर 7 चौके और 7 छक्के की मदद से 90 रनों की बेमिसाल पारी खेली।

फिलहाल शुरुआती दोनों मुकाबले जीतने के बाद दिल्ली कैपिटल्स टीम के 4 अंक हो गये हैं और प्वाइंट टेबल में सबसे टॉप पर है। 


 


Tags:    

Similar News