CSK me Dewald Brevis ki wapasi : चेन्नई सुपरकिंग्स में इस तूफानी बल्लेबाजी की जल्द होगी वापसी, टूटेगा हार का सिलसिला?
CSK me Dewald Brevis ki wapasi : रविवार को आरसीबी के खिलाफ मैच के दिन डेवाल्ड ब्रेविस को असिस्टेंट कोच की थ्रोडाउन गेंदों का सामना करते हुए देखा गया था। वे लगभग लगभग 20 मिनट तक प्रैक्टिस करते दिखे थे।
इमेज सोर्स - गूगल
CSK me Dewald Brevis ki wapasi : आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के शुरुआती तीन मैच लगातार हारने के बाद अब फैंस काफी निराश हैं। वहीं, टीम मैनेजमेंट भी अपनी रणनीतियों पर फिर से मंथन करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इन सबके बीच एक गुड न्यूज है कि जल्द ही CSK में मध्यक्रम के तूफानी बल्लेबाजी की वापसी होने वाली है।
इस तूफानी बल्लेबाजी की जल्द होगी वापसी
टीम के कोच स्टीफन फ्लेमिंग के मुताबिक जल्द ही दक्षिण अफ्रीका के धांसू बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी होने वाली है। फिलहाल वे साइड स्ट्रेन (पसली में खिंचाव) की चोट से उबर रहे हैं और मैदान पर जल्द ही वापसी करेंगे। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले घरेलू मैच तक डेवाल्ड ब्रेविस पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।
गौरतलब है कि बेंगलुरु में रविवार को खेले गये मैच के पांच दिन बाद अब चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला मैच चेन्नई में खेला जाना है लिहाजा 5 दिनों का लंबा वक्त मिलने से चेन्नई सुपरकिंग्स टीम प्रबंधन को ये उम्मीद है कि तबतक डेवाल्ड ब्रेविस पूरी तरह से फिट हो जाएंगे।
प्रैक्टिस करते दिखे थे डेवाल्ड ब्रेविस
आपको बता दें कि रविवार को आरसीबी के खिलाफ मैच के दिन डेवाल्ड ब्रेविस को असिस्टेंट कोच की थ्रोडाउन गेंदों का सामना करते हुए देखा गया था। वे लगभग लगभग 20 मिनट तक प्रैक्टिस करते दिखे थे। इसके साथ ही वे क्षेत्ररक्षण का भी अभ्यास करते दिखे थे।