Md. Shami on fitness : मो. शमी ने कातिलाना गेंदबाजी कर सेलेक्टर्स को दिया करारा जवाब, जानिए फिटनेस पर सवाल खड़े करने वालों को क्या कहा?

Md. Shami on fitness : मो. शमी का कहना है कि अगर आप खेलना चाहते हैं तो तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी है। अगर आप फिट हैं, तभी आप अपने स्किल पर काम कर सकेंगे।

Update: 2026-04-06 10:45 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Md. Shami on fitness : सीम और स्विंग गेंदबाजी के सुल्तान मो. शमी एकबार फिर अपनी पुरानी लय में लौट आए हैं। रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मो. शमी ने धारदार गेंदबाजी की और चयनकर्ताओं के साथ-साथ आलोचकों को करारा जवाब दिया।

सेलेक्टर्स को करारा जवाब

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मो. शमी ने कातिलाना गेंदबाजी की और 4 ओवर में मात्र 9 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। टीम इंडिया में लगातार वापसी की कोशिश में जुटे मो. शमी ने इस शानदार प्रदर्शन के साथ फिटनेस को लेकर सवाल खड़े करने वालों को करारा जवाब दिया है।


इस शानदार प्रदर्शन पर मो. शमी ने कहा कि घरेलू क्रिकेट में लगातार मैच खेलने का ही परिणाम है कि फिटनेस के साथ-साथ अपने कौशल को निखारने का मौका मिला। उन्होंने इशारों ही इशारों में मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को भी जवाब दे दिया।

फिटनेस को लेकर क्या बोले मो. शमी...

मो. शमी का कहना है कि अगर आप खेलना चाहते हैं तो तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी है। अगर आप फिट हैं, तभी आप अपने स्किल पर काम कर सकेंगे। मैं खुश हूं कि हम पिछला मैच हार गये थे। हार के बाद इस मैच को हर हाल में जीतना लय बनाने के लिए बेहद ही जरूरी था।

Tags:    

Similar News