Shreyas iyer jald banenge captain : श्रेयस अय्यर जल्द बनेंगे भारत के कप्तान, इस तेज गेंदबाज ने किया बड़ा दावा

Shreyas iyer jald banenge captain : पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम आईपीएल में अनोखा रिकॉर्ड है। वे इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जो तीन अलग-अलग टीमों को आईपीएल के फाइनल तक का सफर तय करा चुके हैं।

Update: 2026-04-07 05:50 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Shreyas iyer jald banenge captain : श्रेयस अय्यर जल्द भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनेंगे। पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज ने ये बड़ा दावा किया है और कहा है कि वे एक ऐसे कप्तान हैं, जो हमेशा गेंदबाजों को सपोर्ट करते हैं।

श्रेयस अय्यर जल्द बनेंगे भारत के कप्तान

पर्पल कैप की रेस में सबसे ऊपर पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज विजय कुमार वैशाक ने दावा किया है कि श्रेयस अय्यर बहुत जल्द टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे। वैशाक ने कहा कि मुझे लगता है कि वे ऐसे कप्तान हैं, जो हमेशा बॉलर्स को सपोर्ट करते हैं। उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप अच्छा कर रहे हैं या नहीं? क्रिकेट के छोटे फॉर्मेट में वे शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और वे जल्द ही टीम इंडिया के कप्तान बनेंगे।


श्रेयस अय्यर के नाम अनोखा रिकॉर्ड

गौरतलब है कि पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम आईपीएल में अनोखा रिकॉर्ड है। वे इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जो तीन अलग-अलग टीमों को आईपीएल के फाइनल तक का सफर तय करा चुके हैं। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में ही सबसे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम साल 2020 में फाइनल में पहुंची। इसके बाद 2024 में केकेआर को आईपीएल चैंपियन बनाया और फिर 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल में पहुंचाया। हालांकि, आरसीबी से हार का सामना करना पड़ा।

Tags:    

Similar News