Dhoni ki hogi wapasi : CSK के लिए राहत की खबर, महेन्द्र सिंह धोनी वापसी के करीब, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले देंगे फिटनेस टेस्ट

Dhoni ki hogi wapasi : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिंडली की चोट की वजह से प्लेइंग 11 से बाहर थे और वे अबतक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं।

Update: 2026-04-06 14:43 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Dhoni ki hogi wapasi : आईपीएल 2026 में लगातार हार का सामना कर रही चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए राहत की खबर है कि बहुत जल्द टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी और मध्यक्रम के तूफानी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हो सकती है।

चेन्नई के लिए राहत की खबर

मिल रही जानकारी के मुताबिक शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले दोनों धाकड़ खिलाड़ी टीम के साथ जुड़ सकते हैं। कहा जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में दोनों ही प्लेयर्स का फिटनेस टेस्ट लिया जाएगा, जिसके बाद ये तय होगा कि दोनों प्लेयर्स की टीम में वापसी क्या हो सकती है?


पिंडली की चोट से ग्रस्त हैं माही

गौरतलब है कि आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिंडली की चोट की वजह से प्लेइंग 11 से बाहर थे और वे अबतक कोई मैच नहीं खेल पाए हैं, जिसका नतीजा है कि चेन्नई सुपरकिंग्स को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। CSK को अबतक तीन मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

Tags:    

Similar News