Delhi capitals ko jhatka : दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका, अगले तीन मैच तक मिचेल स्टार्क के टीम से जुड़ने की संभावना नहीं

Delhi capitals ko jhatka : 20 अप्रैल तक दिल्ली कैपिटल्स को तीन मैच और खेलने हैं। 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 11 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स और 18 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेले जाने हैं।

Update: 2026-04-07 08:02 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Delhi capitals ko jhatka : अक्षर पटेल की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क चोटिल होने की वजह से कम से कम तीन मैच और नहीं खेल पाएंगे। वे अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका

जानकारी के मुताबिक मिचेल स्टार्क अपने घर पर कंधे और कोहनी की चोट का इलाज करा रहे हैं लिहाजा अबतक दिल्ली कैपिटल्स की टीम को ज्वाइन नहीं किए हैं। कहा जा रहा है कि वे अभी अगले तीन मैच तक टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। इस बात की बहुत कम संभावना है कि वे आगामी 20 अप्रैल तक टीम से जुड़ सकेंगे।


गौरतलब है कि 20 अप्रैल तक दिल्ली कैपिटल्स को तीन मैच और खेलने हैं। 8 अप्रैल को गुजरात टाइटंस, 11 अप्रैल को चेन्नई सुपरकिंग्स और 18 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच खेले जाने हैं।

इन गेंदबाजों का रहा है दबदबा

विदित है कि अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अबतक दो मैच जीते हैं। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और दूसरा मैच मुंबई इंडियंस को हराकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने शुरुआती मैच में विजयी पताका फहराया है। तेज गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार ने कमान संभाल रखी है तो स्पिन डिपार्टमेंट में अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, विप्राज निगम ने अपना दबदबा बरकरार रखा है।

Tags:    

Similar News