IPL 2026 ki no.1 opening jodi : कौन है IPL 2026 की नंबर 1 ओपनिंग जोड़ी? रियान पराग ने दिया दो टूक जवाब

IPL 2026 ki no.1 opening jodi : जीत से गदगद रियान पराग ने कहा कि तीन मैचों में तीन जीत काफी शानदार लग रहा है। नीलामी के वक्त ही पता था कि ये टीम काफी मजबूत है। हमारे पास काफी स्ट्रॉग कोर ग्रुप है।

Update: 2026-04-08 07:11 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

IPL 2026 ki no.1 opening jodi : आईपीएल 2026 की नंबर 1 सलामी जोड़ी को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं लेकिन इन सवालों का बखूबी जवाब राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने दिया है और कहा है कि वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की ओपनिंग जोड़ी कमाल की है और इस पेयर का कोई जवाब नहीं है।

जायसवाल-सूर्यवंशी की जोड़ी है कमाल

गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस को रौंदने के बाद रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की कमाल की सलामी जोड़ी के पीछे का तर्क भी दिया और कहा कि सबसे पहले उम्र इनके पक्ष में है और दोनों बल्लेबाजों के पास जो टैलेंट है, वो जबरदस्त है। मुझे लगता है कि वे कमाल के बल्लेबाज हैं। वे सिर्फ हिटिंग वाले बैट्समैन नहीं हैं।


वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए रियान पराग ने कहा कि अगर आपने अहमदाबाद की पारी को देखा होगा तो उसने सबसे पहले वहां के हालात को परखा और फिर अपनी पारी को आगे बढ़ाया। वहीं, यशस्वी जायसवाल की तारीफ करते हुए रियान पराग ने कहा कि वे लगातार तीन-चार सालों से ऐसा ही करते आ रहे हैं। उनमें जबरदस्त स्किल्स हैं।

जीत से गदगद रियान पराग ने कहा कि तीन मैचों में तीन जीत काफी शानदार लग रहा है। नीलामी के वक्त ही पता था कि ये टीम काफी मजबूत है। हमारे पास काफी स्ट्रॉग कोर ग्रुप है। उम्मीद करते हैं कि आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रहेगा। 

Tags:    

Similar News