Vaibhav suryavanshi se Hardik Pandya Impress : वैभव सूर्यवंशी की 'तूफानी' बल्लेबाजी के कायल हुए हार्दिक पांड्या, मैच के बाद थपथपाया सीना, जानिए क्या कहा?

Vaibhav suryavanshi se Hardik Pandya Impress : इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी हाथ में लिया था और चेक किया था। इस दौरान दोनों प्लेयर्स के बीच थोड़ी देर तक बात भी हुई थी।

Update: 2026-04-08 06:16 GMT

MI vs RR, इमेज सोर्स - गूगल

Vaibhav suryavanshi se Hardik Pandya Impress : गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में सितारों से सजी मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गये मुकाबले में यशस्वी जायसवाल के साथ-साथ वैभव सूर्यवंशी ने महफिल लूट ली। वैभव सूर्यवंशी की महज 14 गेंदों पर 278.57 की स्ट्राइक रेट से बनाए गये 39 रनों ने प्रशंसकों के साथ-साथ विरोधी टीम के क्रिकेटर्स पर गजब की छाप छोड़ी, जिसका नतीजा है कि मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है।

वैभव सूर्यवंशी की पारी के कायल हुए हार्दिक पांड्या

मुंबई इंडियंस पर 27 रनों की धमाकेदार जीत के बाद जब राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी MI के प्लेयर्स से हैंडशेक कर रहे थे, तब हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की इनिंग्स की जमकर तारीफ की और उनके सीने पर हाथ रखकर थपथपाया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की 1 चौके और 5 छक्कों वाली इस पारी को जमकर सराहा।


मैच खत्म होने के बाद भी हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए कहा कि 16 या 17 साल के इस लड़के को तूफानी अंदाज में खेलते देखना बेहद आकर्षक है। हमने मैच की तैयारी करते वक्त वैभव सूर्यवंशी के बारे में काफी बातें की। उसकी बेखौफ बैटिंग वाली अप्रोच से हम सब बेहद प्रभावित हैं। उसे देखना अद्भुत है और उसे भविष्य के लिए गुडलक विश करता हूं।


सूर्यवंशी का बल्ला भी किया था चेक

गौरतलब है कि इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भी हाथ में लिया था और चेक किया था। इस दौरान दोनों प्लेयर्स के बीच थोड़ी देर तक बात भी हुई थी। विदित है कि गुवाहाटी में खेले गये इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 150 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम 9 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी और 27 रनों से मैच हार गई। 

Tags:    

Similar News