Yashasvi Jaiswal : 'मेरे दिमाग में था धांसू प्लान...', MI के खिलाफ बेमिसाल पारी खेलने के बाद यशस्वी जायसवाल का खुलासा, वैभव सूर्यवंशी के बारे में जानिए क्या कहा?

Yashasvi Jaiswal : यशस्वी जायसवाल की माने तो क्रिकेट में तीनो फॉर्मेट खेलना आसान नहीं है लेकिन मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं, विकेट को समझने का प्रयास कर रहा हूं।

Update: 2026-04-08 07:39 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Yashasvi Jaiswal : गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस पर मिली धांसू जीत के हीरो रहे राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपनी धमाकेदार पारी के पीछे का राज खोला है। उन्होंने 'प्लेयर ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिलने के बाद अपनी इस शानदार इनिंग्स के पीछे का राज खोला है।

'मेरे दिमाग में था धांसू प्लान...'

मुंबई इंडियंस के खिलाफ 32 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की बेमिसाल पारी खेलने वाले यशस्वी जायसवाल ने कहा कि जब मैच छोटा हुआ तो उनके पास एक प्लान था। मेरे दिमाग में काफी कुछ चल रहा था क्योंकि पावरप्ले मात्र 3.2 ओवर का था। मैं सोच रहा था कि किस बॉलर के खिलाफ रिस्क उठानी है।


यशस्वी जायसवाल ने कहा कि जब तेज गेंदबाज दीपक चाहर बॉलिंग करने आए तो मुझे लगा कि मैं इनके खिलाफ फ्री होकर और रिस्क उठाकर बैटिंग कर सकता हूं। फिर ये भी पता था कि अगले ओवर में जसप्रीत बुमराह भाई आएंगे तो वैभव सूर्यवंशी संभाल लेगा और मैं किसी और बॉलर को टारगेट करुंगा।

"तीनों फॉर्मेट खेलना आसान नहीं"

यशस्वी जायसवाल की माने तो क्रिकेट में तीनो फॉर्मेट खेलना आसान नहीं है लेकिन मैं अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहा हूं, विकेट को समझने का प्रयास कर रहा हूं। मुझे पता है कि किस सिचुएशन में कौन-सा शॉट खेलना है, उसी हिसाब से खेलता हूं।


वैभव सूर्यवंशी की जमकर की तारीफ

इसके साथ ही वैभव सूर्यवंशी की तारीफ में कसीदे गढ़ते हुए यशस्वी जायसवाल ने कहा कि उसे खेलता देख मैं खुद प्रेरित होता हूं। दोनों लगातार पिच पर बातें करते रहते हैं और बेखौफ अंदाज में बैटिंग के लिए वैभव सूर्यवंशी को प्रोत्साहित करते रहते हैं। 

Tags:    

Similar News