IPL 2026 DC vs GT Aaj ki pitch report : दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत आज, यहां जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज
IPL 2026 DC vs GT Aaj ki pitch report : दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले में DC का पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज अधिक फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं।
DC vs GT, इमेज सोर्स - गूगल
IPL 2026 DC vs GT Aaj ki pitch report : IPL 2026 का 14वां मुकाबला आज नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले को जीतने के लिए दोनों टीमें एड़ी-चोटी का जोर लगाएंगी। खासकर गुजरात टाइंटस इस मुकाबले को जीतने की भरसक कोशिश करेगी क्योंकि अबतक शुरुआती दोनों मुकाबले GT हार चुकी है। ये मुकाबला शाम साढ़े 7 बजे खेला जाएगा। वहीं, टॉस आधे घंटे पहले यानी शाम 7 बजे होगा।
DC vs GT हेड-टू-हेड
आईपीएल के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 7 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 4 बार गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी है तो 3 मर्तबा दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस को हराया है।
आज की पिच रिपोर्ट
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड पर दूसरा मुकाबला खेलने जा रही है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के अनुकूल मानी जाती है। यहां की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड की वजह से हाईस्कोर खड़ा होता है। इस पिच पर तेज गेंदबाजों की तुलना में स्पिनर्स को अधिक मदद मिलती है। यहां की पिच पर टॉस बेहद अहम किरदार निभाता है।
गुजरात टाइटंस पर अधिक दबाव
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने वाले इस मुकाबले में DC का पलड़ा भारी लग रहा है क्योंकि गुजरात टाइटंस के बल्लेबाज अधिक फॉर्म में नजर नहीं आ रहे हैं। कप्तान शुभमन गिल मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पिछले मैच से बाहर थे और राशिद खान को कप्तानी करनी पड़ी थी। वहीं, मध्यक्रम में ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर और राहुल तेवतिया अबतक कोई खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।
वहीं, गेंदबाजी भी धारदार नहीं दिख रही है। मो. सिराज और कगिसो रबाडा भी महंगे साबित हो रहे हैं। प्रसिद्ध कृष्णा में पैनापन नहीं दिख रहा है। लेग स्पिनर राशिद खान भी पूर्व की तरह शानदार लय में नजर नहीं आते हैं।