Md. Shami reaction : "हम सब मजदूर आदमी हैं...", SRH के खिलाफ धांसू प्रदर्शन के बाद मो. शमी की दो टूक, जानिए क्यों कहा ऐसा?
Md. Shami reaction : कोलकाता में खेले जाने वाले केकेआर बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स के मुकाबले से पहले और सेलेक्शन डिबेट के बीच मो. शमी ने बड़ा बयान देकर सनसनी फैला दी है और चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है।
इमेज सोर्स - गूगल
Md. Shami reaction : भारत के धाकड़ तेज गेंदबाजों में शुमार मो. शमी के एक बयान ने क्रिकेट जगत में कौतूहल पैदा कर दिया है। कोलकाता में खेले जाने वाले केकेआर बनाम लखनऊ सुपरजायंट्स के मुकाबले से पहले और सेलेक्शन डिबेट के बीच मो. शमी ने बड़ा बयान देकर सनसनी फैला दी है और चयनकर्ताओं को आड़े हाथों लिया है।
"हम सब मजदूर आदमी हैं...."
बंगाल प्रो टी20 लीग के तीसरे सीजन के अनावरण कार्यक्रम में शिरकत करते हुए मो. शमी ने कहा कि "हम सब मजदूर आदमी हैं। हमें सिर्फ गेंद डालनी है, जीवन में उतार-चढ़ाव आएंगे। चोटें भी लगेंगी लेकिन आपको जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत को कभी नहीं भूलना चाहिए। अगर आप बहुत शानदार चीजों के पीछे भागते हैं तो वो आपकी कमजोरी बन जाती है।"
इसके साथ ही मो. शमी ने कहा कि "मैं एक किसान परिवार से आता हूं लिहाजा आज तक मैंने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा है। एक क्रिकेटर के तौर पर मुझमें आज भी भूख है। अगर आप उच्च स्तर पर खेलना चाहते हो तो आपके अंदर जुनून होना चाहिए। मैंने हमेशा डोमेस्टिक क्रिकेट को तवज्जो दी है। मेरा जन्म भले ही उत्तर प्रदेश के अमरोहा में हुआ हो लेकिन मेरी कर्मभूमि बंगाल है। जब तक मेरे अंदर जान है, तबतक मैं बंगाल के लिए खेलता रहूंगा।"
सौरव गांगुली ने भी किया था सपोर्ट
गौरतलब है कि बीते दिनों बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष और भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भी मोहम्मद शमी का सपोर्ट किया था और प्रदर्शन के बल पर उन्हें टीम इंडिया में जल्द शामिल करने की वकालत की थी। बीते मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ सुपरजायंट्स के इस धाकड़ गेंदबाज ने शानदार प्रदर्शन किया था।