Virat Kohli Injury Update : विराट कोहली की चोट पर कप्तान रजत पाटीदार ने दिया बड़ा अपडेट, टेंशन में फैंस

Virat Kohli Injury Update : विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान चोटिल हो गये और टखने की चोट की वजह से फील्डिंग करने मैदान पर नहीं आए। उनके ग्राउंड पर नहीं आने की वजह से फैंस फिक्रमंद हैं।

Update: 2026-04-13 06:44 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Virat Kohli Injury Update : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के धाकड़ सलामी बल्लेबाज विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गये मैच के दौरान चोटिल हो गये और टखने की चोट की वजह से फील्डिंग करने मैदान पर नहीं आए। उनके ग्राउंड पर नहीं आने की वजह से फैंस फिक्रमंद हैं।

विराट कोहली की चोट पर बड़ा अपडेट

इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने बड़ा बयान दिया है और विराट कोहली की चोट के बारे में अपडेट दिया है। रजत पाटीदार ने मैच के बाद कहा कि मुझे अभी ठीक से पता नहीं है लेकिन मुझे लगता है कि वह अभी ठीक हैं।


फिलहाल रजत पाटीदार के इस बयान से ये समझा जा रहा है कि विराट कोहली की चोट अधिक सीरियस नहीं है। रजत पाटीदार ने ये भी कहा कि इस ग्राउंड पर आकर बहुत अच्छा लगता है। फैंस से भरा स्टेडियम, गजब की ऊर्जा के साथ खेलना एक अलग ही अहसास दिलाता है। रजत पाटीदार ने कहा कि जिस तरीके से विराट भाई और फिल साल्ट ने शुरुआत की, उसने हमें ड्राइविंग सीट पर रखा।


ड्रेसिंग रूम में बैठे दिखे विराट कोहली

गौरतलब है कि आरसीबी की फील्डिंग के दौरान विराट कोहली मैदान पर नहीं उतरे। वे सफेद रंग की जैकेट पहनकर ड्रेसिंग रूम में बैठे दिखे। मैच खत्म होने के बाद वे ग्राउंड पर दिखे और मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स से हाथ भी मिलाया लेकिन इस दौरान वे पूरी तरह कंफर्टेबल नजर नहीं आ रहे थे।

Tags:    

Similar News