Hardik Pandya aur Krunal Pandya me Vivad : हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच पड़ी दरार!, दोनों भाइयों में नहीं हो रही बात?, मैच के बाद भी नहीं मिलाया हाथ

Hardik Pandya aur Krunal Pandya me Vivad : मैच के दौरान मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के बीच कोई बातचीत नहीं देखी गई।

Update: 2026-04-13 06:01 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Hardik Pandya aur Krunal Pandya me Vivad : हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या में क्या बातचीत बंद है? क्या दोनों भाइयों के बीच दरार पड़ गई है? क्या दोनों ब्रदर्स के बीच ऑल इज नॉट वेल है? सोशल मीडिया पर दोनों क्रिकेटर भाइयों के बीच दरार की खबरें काफी तेजी से वायरल हो रही हैं और इसकी बड़ी वजह भी बतायी जा रही है।

हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या के बीच दरार!

दरअसल, रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच हुई भिड़ंत के बाद ये बातें की जा रही है क्योंकि मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हार्दिक पांड्या और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के बीच कोई बातचीत नहीं देखी गई।


ये मामला उसवक्त और लोगों की नजरों में आ गया, जब मैच खत्म होने के बाद दोनों भाइयों ने हैंडशेक नहीं किया। दोनों न तो एक-दूसरे से मिले और नहीं हाथ मिलाया। इसके पहले भी सोशल मीडिया पर दोनों के बीच दूरी के संकेत भी मिले, जैसे बर्थ-डे पर विश नहीं करना और निजी जिंदगी से जुड़ी घटनाओं से खुद को अलग रखना।

मैच के दौरान दोनों ने नहीं की एक-दूसरे से बात

क्रुणाल पांड्या जब गेंदबाजी कर रहे थे और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भी दोनों भाइयों के बीच हंसी-मजाक तो दूर...बातचीत भी नहीं हुई। दोनों ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। यही नहीं, हार्दिक पांड्या जब आउट हुए तो बड़े भाई क्रुणाल पांड्या का जश्न भी अलग-सा दिखा। हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या काफी उत्साहित होकर कूदते नजर आए।

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से ये खबरें लगातार आ रही थी कि दोनों क्रिकेटर भाइयों के बीच सबकुछ सामान्य नहीं है, जो आज के मैच में फैंस को स्पष्ट दिखने लगी। हार्दिक पांड्या के आउट होने के बाद क्रुणाल पांड्या ने काफी आक्रामक जश्न मनाया। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।


हार्दिक और नताशा के अलगाव के बाद तब्दीली!

कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या और नताशा के अलगाव के बाद सार्वजनिक मौजूदगी में काफी तब्दीली देखने को मिल रही है। कुछ मौके पर क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुरी हार्दिक पांड्या की पहली पत्नी रही नताशा और उनके बेटे अगस्त्य के साथ भी दिखे। जबकि हार्दिक पांड्या को महिका के साथ हर इवेंट्स में साथ में देखा जा रहा है।


वर्ल्ड कप के दौरान भी नहीं किया चीयर

अभी हाल के दिनों में टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में टी20 वर्ल्ड कप जीता लेकिन हार्दिक पांड्या को चीयर करने क्रुणाल पांड्या और उनकी पंखुरी स्टेडियम नहीं गये जबकि हार्दिक पांड्या ट्रॉफी जीतने के बाद महिका के साथ ग्राउंड पर काफी देरतक जश्न मनाते दिखे। यही नहीं वर्ल्ड कप जीतने के बाद भी क्रुणाल पांड्या का कोई सोशल मीडिया पोस्ट तक नहीं दिखा लिहाजा रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मैच के दौरान का नजारा देखकर कई तरह की बातें अब कही जाने लगी हैं।


गौरतलब है कि रविवार को खेले गये मुकाबले में क्रुणाल पांड्या की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हार्दिक पांड्या की अगुवाई वाली टीम मुंबई इंडियंस को 18 रनों से मात दे दी।

Tags:    

Similar News