IPL 2026 RR vs SRH 21st match Aaj ki pitch Report : राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत आज, यहां जानिए हेड-टू-हेड के साथ पिच का मिजाज
IPL 2026 RR vs SRH 21st match Aaj ki pitch Report : इस मैच में हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में होगी तो राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग संभालेंगे। गौरतलब है कि अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स अबतक टॉप पर है और एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है।
इमेज सोर्स - गूगल
IPL 2026 RR vs SRH 21st match Aaj ki pitch Report : IPL 2026 का 21वां मैच आज निजामों के शहर हैदराबाद में खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत होगी। ये मैच शाम साढ़े 7 बजे से शुरू होगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा।
RR vs SRH के बीच होगी भिड़ंत
इस मैच में हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन के हाथों में होगी तो राजस्थान रॉयल्स की कमान रियान पराग संभालेंगे। गौरतलब है कि अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स अबतक टॉप पर है और एक भी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अबतक 4 मैच में एक में जीत हासिल की है, जबकि 3 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में एकबार फिर सभी की निगाहें बिहार के वंडरब्वॉय वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी, जो लगातार यशस्वी जायसवाल के साथ तूफानी शुरुआत दे रहे हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं।
आज की पिच रिपोर्ट
हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में हमेशा बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। गेंदबाजों के ऊपर हमेशा बल्लेबाज हावी रहे हैं। इस स्टेडियम में रनों की खूब बारिश होती है लिहाजा आज भी ऐसा ही होने की उम्मीद है। यहां खेले गये आखिरी 5 टी20 मुकाबलों में से तीन मैच टारगेट डिफेंड करने वाली टीम ने जीते हैं। आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने इस ग्राउंड पर सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी। गौरतलब है कि इस मैदान पर आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर भी बना है।
RR vs SRH हेड-टू-हेड
आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच अबतक 21 मुकाबले खेले गये हैं, जिसमें 12 बार सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत हासिल की है, वहीं, 9 मर्तबा राजस्थान रॉयल्स विजयी रही है लिहाजा आंकड़ों के हिसाब से हैदराबाद का पलड़ा राजस्थान पर भारी लग रहा है लेकिन मौजूदा फॉर्म के मुताबिक राजस्थान फिलहाल हैदराबाद से काफी आगे है।