Gusse me Hardik Pandya : लगातार तीन हार से बौखलाए हार्दिक पांड्या, बड़े बदलाव के दिए संकेत, कहा : तलाशने होंगे दूसरे ऑप्शन

Gusse me Hardik Pandya : मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन की शुरुआत में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर धमाकेदार आगाज किया था लेकिन उसके बाद लगातार दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और अब आरसीबी से मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या समेत पूरा मैनेजमेंट चिंतित है।

Update: 2026-04-13 09:40 GMT

इमेज सोर्स - गूगल

Gusse me Hardik Pandya : मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या रविवार को आरसीबी के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में मिली हार के बाद भड़क उठे हैं। उन्होंने इस सीजन में लगातार मिली तीन हार के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है और टीम में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं।

"तलाशने होंगे दूसरे ऑप्शन"

मैच समाप्ति के बाद हार्दिक पांड्या ने कहा कि अब दूसरे विकल्प भी देखने होंगे। बहुत सारी चीजों पर वापस सोचने की अब जरूरत है। मुंबई इंडियंस के कप्तान ने कहा कि टीम को अब भी अच्छी बल्लेबाजी और अच्छी गेंदबाजी की सख्त दरकार है। हालांकि, टीम ने पावरप्ले में जरूर कुछ अच्छे प्रदर्शन किए हैं लेकिन बाद का प्रदर्शन चिंताजनक है।


16 अप्रैल को MI का मुकाबला

हार्दिक पांड्या ने ये भी कहा कि अभी टीम को थोड़ा ब्रेक मिला है लिहाजा इस सिलसिले में सोचना होगा ताकि एकबार फिर हम जीत की पटरी पर वापस लौट सकें। मुंबई इंडियंस का अब अगला मुकाबला 16 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में ही श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स से होगा।


लगातार तीन हार से बौखलाए हार्दिक

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस की टीम ने इस सीजन की शुरुआत में कोलकाता नाइटराइडर्स को हराकर धमाकेदार आगाज किया था लेकिन उसके बाद लगातार दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और अब आरसीबी से मैच हारने के बाद हार्दिक पांड्या समेत पूरा मैनेजमेंट चिंतित है।

Tags:    

Similar News