Rohit Sharma Injury Update : रोहित शर्मा की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट, अगला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेल पाएंगे या नहीं?
Rohit Sharma Injury Update : रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस साल वे अच्छी लय में नजर आ रहे थे। अबतक खेले गये 4 मैचों में उन्होंने 137 रन बनाए हैं, जिनमें एक हाफ सेंचुरी भी शामिल है।
इमेज सोर्स - गूगल
Rohit Sharma Injury Update : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और मुंबई इंडियंस के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोटिल हो गये हैं। रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान रोहित शर्मा शानदार लय में नजर आ रहे थे, उन्होंने 18 रन बना भी लिए थे लेकिन अचानक से हैमस्ट्रिंग की वजह से रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गये।
रोहित शर्मा की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
फिलहाल रोहित शर्मा की चोट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित शर्मा का स्कैन होगा, जिसके बाद पता चलेगा कि उनकी हैमस्ट्रिंग इंजरी कितनी गंभीर है। वे 16 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में खेल पाएंगे या नहीं। फिलहाल रोहित शर्मा की इंजरी कितनी गंभीर है, इसपर अबतक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
इस संबंध में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज शेरफेन रदरफोर्ड ने कहा कि मुझे अभी पूरी तरह से नहीं पता है लेकिन हां, हैमस्ट्रिंग की थोड़ी बहुत समस्या है। इस सिलसिले में मैं निश्चित रूप से कुछ नहीं कह सकता क्योंकि उसवक्त मैं डगआउट में बैठा था।
शानदार लय में थे रोहित शर्मा
गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के साथ 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस साल वे अच्छी लय में नजर आ रहे थे। अबतक खेले गये 4 मैचों में उन्होंने 137 रन बनाए हैं, जिनमें एक हाफ सेंचुरी भी शामिल है।