Asian Game 2023 : गोल्ड का सिलसिला जारी, इस बार पुरुषो ने बाज़ी मारी....

Update: 2023-09-28 05:34 GMT

Asian Game 2023 : हांगझोऊ : एशियाई खेल 2023 के पांचवें दिन भारत के पुरुषों ने स्वर्ण पदक जीता। सरबजोत सिंह, अर्जुन सिंह चीमा और शिवा नरवाल ने गुरुवार को एशियाई खेलों में 10 मीटर एयर पिस्टल टीम शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर एक नया कीर्तिमान रचा।

एशियन गेम्स का आज 5वां दिन है। बुधवार को भारतीय निशानेबाजों ने दो स्वर्ण सहित 7 मेडल जीते। अब गुरुवार सुबह पिस्टल निशानेबाजों ने शूटिंग में चौथा गोल्ड मेडल जीतकर भारत का शानदार प्रदर्शन जारी रखा। अर्जुन चीमा, सरबजोत सिंह और शिव नरवाल की तिकड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 1734 स्कोर के साथ गोल्ड मेडल। भारत ने मेजबान चीन को केवल एक अंक से पछाड़ दिया।

एशियाई गेम्स में आज शाम को भारत और जापान के बीच हॉकी का कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। उससे पहले फुटबॉल स्पर्धा में कैप्टन सुनील छेत्री और उनके लड़कों को राउंड 32 के मुकाबले में सऊदी अरब के खिलाफ एक मजबूत चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उधर, घुड़सवारी टीम स्पर्धा में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद अब भारतीय टीम का ध्यान ड्रेसेज व्यक्तिगत फ्रीस्टाइल राउंड पर केंद्रित हो गया है। इस मैच में जहां हृदय छेदा और अनुश अग्रवाल पदक की दौड़ में हैं।

Full View

Tags:    

Similar News