भयावह सच! बीजापुर में हॉस्टल की 3 आदिवासी छात्राएं प्रेग्नेंट, पूर्व CM ने ट्वीट कर ये कहा....

CG School News: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हॉस्टल की 3 आदिवासी छात्राएं प्रेग्नेंट हो गई है। 12वीं की दो और एक 11वीं की छात्रा; गर्भवती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है।

Update: 2026-03-16 03:38 GMT

फोटो सोर्स- इंटरनेट, एडिट, npg.news

बीजापुर 16 मार्च 2026, छत्तीसगढ़ के बीजापुर में हॉस्टल की 3 आदिवासी छात्राएं प्रेग्नेंट हो गई है। 12वीं की दो और एक 11वीं की छात्रा; गर्भवती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाया है।

छत्तीसगढ़ बीजापुर जिले के गंगालूर क्षेत्र में हायर सेकेंडरी स्कूल की 3 आदिवासी छात्राओं के प्रेग्नेंट होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। ये छात्राएं पोटा केबिन आवासीय संस्था में रहकर पढ़ाई कर रही थी

संस्था से किया बाहर

छात्राओं के गर्भवती होने की जानकारी सामने आने के बाद तकरीबन 5 महीने पहले तीनों छात्राओं को संस्था से हटा दिया गया। इसके बाद से तीनो ने स्कूल आना बंद कर दिया था। 12 वीं कक्षा की दो छात्राओं ने शनिवार को अपनी अंतिम परीक्षा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये है पूर्व सीएम बघेल का ट्वीट

आवासीय विद्यालय से आ रही ये ख़बर चिंता पैदा करती है।

पता चला है कि अब सरकारी अमला इस मामले को रफ़ा दफ़ा करने में जुट गया है। मामले की पूरी जांच होनी चाहिए और दोषी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

 विधयक मंडावी का ट्वीट

बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी ने घटना को लेकर सोशल मीडिया में लिखा प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद लगातार आदिवासी असुरक्षित होते जा रहे हैं। एक तरफ सरकार सुशासन का नारा देती है तो वहीं दूसरी तरफ स्कूल आश्रमों में पढ़ने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं है।

अधीक्षिका ने ये कहा

पोर्टा केबिन आवासीय संस्था की अधीक्षिका से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि यह घटना उनके कार्यकाल का नहीं है और छात्राएं लंबे समय से संस्था से अनुपस्थित हैं।

जांच के बाद करेंगे कार्रवाई - DEO

बीजापुर के जिला शिक्षा अधिकारी लखनलाल धनेलिया ने कहा, छात्राएं अपने घर से आना जाना करती थीं। इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई करेंगे।



Tags:    

Similar News