CG School News: छात्रावास की 3 छात्राएं गर्भवती, कोई तीन तो कोई पांच महीनों से प्रेगनेंट, मचा हड़कंप
CG School News: छत्तीसगढ़ में छात्रावास की तीन छात्राएं गर्भवती मिलने पर हड़कंप मच गया है। जांच में पाया गया कि गर्भवती छात्राओं में दो नाबालिग भी शामिल है।

CG School News: बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। हाॅस्टल में पढ़ने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई। तीनों छात्राएं करीब पांच माह की गर्भवती बताई जा रही हैं। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।
जानिए पूरी घटना
यह पूरा मामला बीजापुर जिले के गंगालूर स्थित पोटा केबिन छात्रावास का है। यहां पढ़ने वाली तीन छात्राएं गर्भवती पाई गई। बताया जा रहा हैं कि गर्भवती छात्राओं में दो नाबालिग हैं। छात्राओं के गर्भवती होने की जानकारी मिलने के बाद तीनों को छात्रावास से निकाल दिया गया था।
बताया जा रहा है कि दो छात्राएं 12वीं और एक छात्रा 11वीं में पढ़ाई कर रहीं। इनमें से 12वीं कक्षा की छात्राएं बोर्ड परीक्षा में भी शामिल हुइ थी।
जांच में यह भी बातें सामने आई हैं कि तीनों छात्राओं का स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा गर्भवती कार्ड भी बनाया गया है। घटना को लेकर छात्रावास की अधीक्षिका ने मीडिया से कहा कि घटना उनके कार्यकाल की नहीं है और छात्राएं लगातार छात्रावास से अनुपस्थित भी रही हैं। अब मामले को लेकर यह सवाल उठ रहा हैं कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं की देखरेख में इस तरह की लापरवाही कैसे बरती गई? और इसका जिम्मेदार कौन हैं।
वहीं, इस पूरे मसले को लेकर यह जांच की मांग उठ रही है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस भी मामले में पोटाकेबिन पहुंचकर संबंधित लोगों से पूछताछ की। जांच के बाद ही इस पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
