Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Results: CG लोकसभा चुनाव Live Update: छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों का परिणाम, जानिए...किस सीट पर कौन आगे...कौन पीछे

Update: 2024-06-03 12:40 GMT
Live Updates - Page 4
2024-06-04 04:14 GMT

रायपुर संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी और राज्‍य सरकार में कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल 6928 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट से कांग्रेस के विकास उपाध्‍याय मैदान में हैं। 

2024-06-04 04:08 GMT

कांग्रेस 4 सीटों पर आगे निकली

कोरबा में ज्‍योत्‍सना महंंत 1754 वोट से आगे निकल गई है। बिलासपुर में देवेंद्र यादव 366 वोट से आगे हैं।  राजनांदगांव में भूपेश बघेल 6471 वोट से आगे हैं। वहीं, बस्‍तर में कवासी लखमा भी 453 वोट से आगे निकल गए हैं। 


2024-06-04 04:01 GMT

बिलासुपर कांग्रेस प्रत्‍याशी देवेंद्र यादव 366 वोट से आगे चल रहे हैं। इस सीट से बीजेपी ने तोखन साहू को मैदान में उतारा है। 


2024-06-04 03:58 GMT

राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल 8790 वोट से आगे चल रहे हैं। 

2024-06-04 03:57 GMT

सरगुजा में बीजेपी के चिंतामणी 784 वोट से आगे हैं। 

रायगढ़ में बीजेपी के राधेश्‍याम राठिया 11675 वोट से आगे हैं। 

जांजगीर में बीजेपी की कमलेश जांगड़े 3782 वोट से आगे हैं। 

कोरबा में सरोज पांडेय 1955 वोट से आगे हैं। 

दुर्ग में विजय बघेल 2483 वोट से आगे हैं। 

महासमुंद में बीजेपी की रुपकुमारी 2175 वोट से आगे हैं। 

बस्‍तर में बीजेपी प्रत्‍याशी 48 वोट से आगे हैं। 

कांकेर में भोजराज नाग 276 वोट से आगे हैं। 

2024-06-04 03:49 GMT

रायगढ़ और बस्‍तर सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी करीब 10 हजार वोट से आगे हैं। राजनांदगांव से भूपेश बघेल 4600 वोट से आगे चल रहे हैं। महासमुंद में बीजेपी प्रत्‍याशी 2 हजार वोट से आगे हैं। 

2024-06-04 03:39 GMT

भूपेश बघेल आगे

राजनांदगांव सीट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल वोटों की गिनती में आगे आ गए हैं। इस सीट से बीजेपी के संतोष पांडेय मैदान में हैंं। पांडेय इस सीट के मौजूदा सांसद हैं।  



2024-06-04 03:22 GMT

सभी सीटोंं पर बीजेपी प्रत्‍याशी आगे

राज्‍य की सभी 11 सीटों पर बीजेपी प्रत्‍याशी आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव सीट से पूर्व सीएम भूपेश बघेल भी शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं। कांकेर सीट पर बिरेश ठाकुर भी पीछे हो गए हैं। 

2024-06-04 03:02 GMT

सरगुजा, महासमुंद, जांजगीर-चांपा और कोरबा सीट का अभी रुझान सामने नहीं आया है। 

2024-06-04 03:00 GMT

रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल, बिलासपुर तोखन साहू, रायगढ़ से राधेश्‍याम राठिया, बस्‍तर से महेश कश्‍यप आगे चल रहे हैं। वहीं, कांकेर सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी बिरेश ठाकुर आगे हैं। 

दुर्ग में विजय बघेल आगे चल रहे हैं। राजनांदगांव सीट से भूपेश बघेल पीछे चल रहे हैं। 


Tags:    

Similar News