Begin typing your search above and press return to search.

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Results: CG लोकसभा चुनाव Live Update: छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों का परिणाम, जानिए...किस सीट पर कौन आगे...कौन पीछे

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Results: छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना की पल-पल का Live Update देखिए NPG.NEWS पर। यहां आपको हर सीट का मिलेगा सबसे तेज अपडेट।

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Results: CG लोकसभा चुनाव Live Update: छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों का परिणाम, जानिए...किस सीट पर कौन आगे...कौन पीछे
X
By Sanjeet Kumar

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Results: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए वोटो की गिनती शुरू हो चुकी है। राज्‍य में तीन चरणों में वोट डाले गए थे। राज्‍य में कुल 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ है।





Live Updates

  • 4 Jun 2024 2:43 PM GMT

    पूर्व मंत्री डहरिया फिर हार गए

    जांजगीर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी और पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया बीजेपी की कमलेश जांगड़े से चुनाव हार गए हैं। 

    कमलेश जांगड़े ने उन्‍हें 60000 वोट के अंतर से मात दी है। डहरिया इससे पहले भी एक बार जांजगीर लोकसभा सीट से चुनाव हार चुके हैं। 

    प्रदेश की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे डहरिया आरंग सीट से विधानसभा चुनाव भी हार चुके हैं। 

  • 4 Jun 2024 2:42 PM GMT

    जीत गए विजय बघेल

    दुर्ग संसदीय सीट से दूसरी बार चुनाव लड़ रहे बीजेपी के विजय बघेल चुनाव जीत गए हैं। चुनाव आयोग ने उन्‍हें 438226 वोट के अंतर से विजेता घोषित कर दिया है। 

    विजय बघेल का मुकाबला कांग्रेस के राजेंद्र साहू से था। बघेल को कुल 956497 वोट मिले हैं। 

  • 4 Jun 2024 2:30 PM GMT

    बस्‍तर में हारे गए लखमा

    बस्‍तर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी कोंटा विधायक और पूर्व मंत्री कवासी लखमा चुनाव हार गए हैं। बीजेपी के महेश कश्‍यप ने उन्‍हें 55245 वोट के अंतर से मात दी है। महेश कश्‍यप को कुल 458398 वोट मिले, जबकि कवासी 403153 वोट हासिल कर पाए। 

    बता दें कि 2019 में बस्‍तर सीट से कांग्रेस के दीपक बैज जीते थे। पार्टी ने इस बार उन्‍हें टिकट नहीं दिया। कवासी यह दूसरी बार लोकसभा का चुनाव हारे हैं।  


  • 4 Jun 2024 1:51 PM GMT

    पहला परिणाम घोषित

    छत्‍तीसगढ़ की सरगुजा संसदीय सीट का परिणाम चुनाव आयोग ने घोषित कर दिया है। इस सीट से बीजेपी के चिंतामणी 64822 वोट से जीत गए हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस की शशि सिंह से था। 

  • 4 Jun 2024 11:53 AM GMT

    2 सीटों पर 4 लाख से ज्‍यादा का अंतर

    रायपुर और दुर्ग लोकसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्‍याशी 4-4 लाख से ज्‍यादा वोट के अंतर से आगे चल रहे हैं। 

    रायगढ़ में बीजेपी के प्रत्‍याशी राधेश्‍याम राठिया 2 लाख 40 हजार वोट के अंतर से आगे चल रहे हैं। 

    बिलासपुर में तोखन साहू 1 लाख 27 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। 

    महासमुंद में बीजेपी प्रत्‍याशी रुप कुमार भी एक लाख 37 हजार से ज्‍यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।  

  • 4 Jun 2024 9:42 AM GMT

    छत्‍तीसगढ़ की इन दो सीटों के बीच लीड की जंग

    छत्‍तीसगढ़ में रायपुर और दुर्ग सीट के बीच लीड की जंग नजर आ रही है। दोनों सीटों पर बीजेपी के प्रत्‍याशी 2 लाख से ज्‍यादा मतों से आगे चल रहे हैं। 

    रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल 3 लाख 13 हजार 920 वोट से आगे हैं। वहीं दुर्ग में विजय बघेल  2 लाख 77 हजार 103 वोट से आगे चल रहे है। 

    उधर, रायगढ़ में बीजेपी प्रत्‍याशी राधेश्याम राठिया 1 लाख 96 हजार 806 वोट से आगे चल रहे हैं। 

    महासमुंद में पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्‍वज साहू बीजेपी की रुप कुमारी से 1 लाख 4 हजार 585 वोट से पीछे हैं। 

    राजनांदगांव में संतोष पांडेय 45263 की लीड बनाए हुए हैं। 


  • 4 Jun 2024 8:35 AM GMT

    सीजी की इस एक मात्र सीट पर अंतर 10 हजार से नीचे

    छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से केवल एक को छोड़कर बाकी सभी सीटों पर पहले और दूसरे नंबर के प्रत्‍याशी के बीच वोटों का अंतर 10 हजार से ज्‍यादा चल रहा है। 

    सबसे ज्‍यादा अंतर रायपुर में दिख रहा है। यहां बृजमोहन अग्रवाल दो लाख 48 हजार वोट से आगे चल रहे हैं। 

    दुर्ग में विजय बघेल 235552 वोट से आगे चल रहे हैं। रायगढ़ में बीजेपी के राधेश्‍याम राठिया 174580 वोट से आगे हैं। 

    राजनांदगांव में संतोष पांडेय कांग्रेस के भूपेश बघेल से 31535 वोट से आगे चल रहे हैं। 

    महासमुंद में बीजेपी की रुपकुमारी चौधरी कांग्रेस के ताम्रध्‍वज साहू से 68359 वोट से आगे हैं। 

    एक मात्र कोरबा सीट पर कांग्रेस आगे है, लेकिन वहां अंतर केवल 5223 वोट का है    


  • 4 Jun 2024 7:03 AM GMT

    भूपेश बघेल लगातार पीछे

    राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्‍याशी और पूर्व सीएम भूपेश बघेल करीब 21 हजार से ज्‍यादा वोटों से पिछड़ गए हैं। 

    राजनांदगांव सीट से बीजेपी प्रत्‍याशी संतोष पांडेय को अब तक कुल 276776 वोट मिले हैं। 

    वहीं, भूपेश बघेल 255521 वोट हासिल कर चुके हैं। 

  • 4 Jun 2024 6:45 AM GMT

    तीन सीटों पर वोट का अंतर करीब एक लाख तक पहुंचा

     छत्‍तीसगढ़ की 3 सीटों पर वोटों का अंतर एक लाख तक पहुंच गया है। रायपुर सीट पर बृजमोहन अग्रवाल 132754 वोट से आगे चल रहे हैं। रायगढ़ में राधेश्‍याम राठिया कांग्रेस प्रत्‍याशी 100602 वोट से आगे हैं, जबकि दुर्ग में विजय बघेल भी करीब एक लाख (99952) वोट के अंतर से आगे हैं। 


Sanjeet Kumar

संजीत कुमार: छत्‍तीसगढ़ में 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय। उत्‍कृष्‍ट संसदीय रिपोर्टिंग के लिए 2018 में छत्‍तीसगढ़ विधानसभा से पुरस्‍कृत। सांध्‍य दैनिक अग्रदूत से पत्रकारिता की शुरुआत करने के बाद हरिभूमि, पत्रिका और नईदुनिया में सिटी चीफ और स्‍टेट ब्‍यूरो चीफ के पद पर काम किया। वर्तमान में NPG.News में कार्यरत। पंड़‍ित रविशंकर विवि से लोक प्रशासन में एमए और पत्रकारिता (बीजेएमसी) की डिग्री।

Read MoreRead Less

Next Story