Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Results: CG लोकसभा चुनाव Live Update: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों का परिणाम, जानिए...किस सीट पर कौन आगे...कौन पीछे
Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Results: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए मतगणना की पल-पल का Live Update देखिए NPG.NEWS पर। यहां आपको हर सीट का मिलेगा सबसे तेज अपडेट।

Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Results: रायपुर। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के लिए वोटो की गिनती शुरू हो चुकी है। राज्य में तीन चरणों में वोट डाले गए थे। राज्य में कुल 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ है।
Live Updates
- 4 Jun 2024 11:51 AM IST
कोरबा सीट पर बढ़त बरकरार
कोरबा सीट पर कांग्रेस की ज्योत्सना महंत लगातार आगे चल रही हैं। महंत बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय से 6860 वोट से आगे हैं।
महंत इस सीट की मौजूदा सांसद हैं। 2019 में उन्होंने चुनाव जीता था।
- 4 Jun 2024 11:45 AM IST
रायपुर में लाख के पर पहुंचा बढ़त का आंकड़ा
रायपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल 1 लाख 6 हजार ज्यादा वोट के अंतर से बढ़त बनाए हुए हैं।
राजनांदगांव में पूर्व सीएम भूपेश बघेल बीजेपी के संतोष पांडेय से 7494 वोट से पीछे चल रहे हैं।
दुर्ग में बीजेपी के विजय बघेल 81451 वोट से आगे चल रहे हैं।
महासमुंद सीट पर बीजेपी की रुप कुमारी चौधरी 3696 वोट से आगे हैं।
कांकेर में भोजराज नाग 25275 वोट से आगे चल रहे हैं।
बिलासपुर में तोखन साहू 21645 वोट से आगे हैं।
- 4 Jun 2024 11:28 AM IST
क्रम संख्या संसद निर्वाचन क्षेत्र बढ़त-प्राप्त अभ्यर्थी कुल मत अंतर(मार्जिन)
1 सरगुजा चिन्तामणि महराज 190716 25721
2 रायगढ़ राधेश्याम राठिया 269576 74213
3 जांजगीर-चांपा कमलेश जांगड़े 138736 29246
4 बिलासपुर तोखन साहू 101189 18429
5 राजनांदगांव संतोष पाण्डेय 147923 6137
6 दुर्ग विजय बघेल 143673 70606
7 रायपुर बृजमोहन अग्रवाल 167855 89540
8 महासमुन्द रूपकुमारी चौधरी 149113 4844
9 बस्तर( महेश कश्यप 120135 1751
10 कॉकेर भोजराज नाग 164908 14301
- 4 Jun 2024 11:04 AM IST
5059 वोट से पीछे हुए बघेल
राजनांदगांव सीट से लगातार आगे चल रहे पूर्व सीएम भूपेश बघेल अब बीजेपी के संतोष पांडेय से 5059 वोट से पीछे हो गए हैं। बस्तर में कवासी लखमा भी 1241 वोट से पीछे हो गए हैं।
कांग्रेस अब एक मात्र कोरबा सीट पर बढ़त बनाए हुए है। वहां ज्योत्सना महंत ने 8636 की बढ़त बनाए हुए हैं।
रायपुर में बृजमोहन अग्रवाल ने 62608 वोट की बढ़त बना ली है।
- 4 Jun 2024 10:55 AM IST
कांग्रेस को 3 सीटों पर बढ़त
कांग्रेस को राजनांदगांव और कोरबा के बाद बस्तर सीट पर भी बढ़त मिल गई है।
बस्तर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा 20 वोट से आगे चल रहे हैं।
- 4 Jun 2024 10:37 AM IST
दुर्ग सीट से विजय बघेल को 83987 वोट मिल चुका है। वे 42463 वोट से आगे हैं।
रायपुर में बीजेपी के बृजमोहन अग्रवाल 73489 वोट प्राप्त कर चुके हैं। वे 38033 वोट से आगे हैं।
महासमुंद बीजेपी की रूप कुमारी चौधरी ने 77614 वोट हासिल कर लिया है। वे 2639 वोट से आगे हैं।
बस्तर में बीजेपी के महेश कश्यप को अब तक 68069 वोट मिल चुका है। वे 4404 वोट से आगे हैं।
- 4 Jun 2024 10:36 AM IST
सरगुजा में चिंतामणि महाराज अब तक 117358 वोट हासिल कर चुके हैं। उन्हें 18478 वोट की बढ़त है।
रायगढ़ सीट पर बीजेपी के राधेश्याम राठिया को 148960 वोट प्राप्त हुए हैं। वे 39695 वोट से आगे हैं।
जांजगीर-चांपा सीट से बीजेपी की कमलेश जांगड़े को 82401 मिले हैं। वे अभी 22575 वोट से आगे हैं।
बिलासपुर में भी बीजेपी के तोखन साहू को अब तक 39955 वोट प्राप्त हो चुके हैं। वे 2483 वोट से आगे हैं।
- 4 Jun 2024 10:33 AM IST
राजनांदगांव और कोरबा में कांग्रेस की बढ़त बरकरार
राजनांदगांव और कोरबा सीट पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है। राजनांदगांव में भूपेश बघेल 4825 वोट से आगे चल रहे हैं। कोरबा में ज्योत्सना महंत 6336 वोट से आगे हैं। कोरबा से बीजेपी ने सरोज पांडेय को चुनाव लड़ाया है।


