Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024 Results: CG लोकसभा चुनाव Live Update: छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों का परिणाम, जानिए...किस सीट पर कौन आगे...कौन पीछे

Update: 2024-06-03 12:40 GMT
Live Updates - Page 5
2024-06-04 02:55 GMT

छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी की बढ़त

छत्‍तीसगढ़ में शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे चल रही है। अब तक 7 सीटों के रुझान सामने आए हैं। इनमें बीजेपी 6 और 1 पर कांग्रेस आगे चल रही है। 

2024-06-03 13:25 GMT

जानिए... कितनों की कटी टिकट

बीजेपी ने 2019 में चुनाव जीते अपने 9 में से 7 प्रत्‍याशियों को इस बार टिकट नहीं दिया। जिन दो चेहरों पर बीजेपी ने फिर से टिकट दिया है उनमें दुर्ग से विजय बघेल और राजनांदगांव से संतोष पांडेय शामिल है। वहीं, कांग्रेस ने दीपक बैज को टिकट नहीं दिया, जबकि ज्‍योत्‍सना महंत पर फिर से भरोसा जताया है। 

कांग्रेस ने इस बार अपने 3 विधायकों जिनमें पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी शामिल है, को लोकसभा का चुनाव लड़वाया है। इसके अलावा पूर्व मंत्री ताम्रध्‍वज साहू और शिव डहरिया भी लोकसभा का चुनाव लड़े हैं। पूर्व विधायक विकास उपाध्‍याय को भी लोकसभा प्रत्‍याशी बनाया हैै।  


2024-06-03 13:18 GMT

छत्‍तीसगढ़ का एग्जिट पोल

लगभग सभी एग्जिट पोल में छत्‍तीसगढ़ में बीजेपी को 10 से 11 और कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। 2019 में कांग्रेस 2 सीट जीती थी। इनमें बस्‍तर और कोरबा संसदीय सीट शामिल है। बस्‍तर से दीपक बैज और कोरबा से ज्‍योत्‍सना महंत ने चुनाव जीता था। बाकी 9 सीटों पर  बीजेपी के प्रत्‍याशियों ने जीत दर्ज की थी। 

2024-06-03 13:13 GMT

छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों पर मतदान का प्रतिशत

लोकसभा सीट 2019 में मतदान (%में) 2024 में मतदान (%में) मत % में वृद्धि

बस्‍तर 66.04 68.29 +2.25

राजनांदगांव 76.04 77.42 +1.38

महासमुंद 74.51 75.02 +0.51

कांकेर 74.27 76.23 +1.96

सरगुजा 77.3 79.89 +2.59

रायगढ़ 77.78 78.85 +1.07

जांजगीर-चांपा 65.58 67.56 +1.98

कोरबा 75.28 75.63 +0.35

बिलासपुर 64.36 64.77 +0.41

दुर्ग 71.68 73.68 +2.0

रायपुर 66 66.82 +0.82

कुल मतदान 71.49 72.8 +1.31

2024-06-03 13:02 GMT

जानिए... छत्‍तीसगढ़ में कितने चरणों में हुआ मतदान

छत्‍तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों के 3 चरणों में मतादन हुआ है। पहले चरण में बस्‍तर लोकसभा सीट के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले गए। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को राज्‍य की तीन सीटों कांकेर, राजनांदगांव, महासमुंद सीट के लिए मतदान हुआ। तीसरे चरण में बाकी बची 7 सीटों दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ और सरगुजा सीट के लिए वोट डाले गए। 


Tags:    

Similar News