CG में दिल दहला देने वाली दो घटना, बिलासपुर में 9 वीं के स्टूडेंट और सक्ती में 10 साल की बच्ची ने किया सुसाइड

CG Crime News: छत्तीसगढ़ में दो अलग अलग शहरों में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिलासपुर में 9 वीं के छात्र और सक्ती में 10 साल की बच्ची ने सुसाइड कर लिया है।

Update: 2026-03-25 11:39 GMT

इमेज सोर्स- गूगल, एडिट बाय- NPG News

बिलासपुर। 25 मार्च 2026|छत्तीसगढ़ में दो अलग अलग शहरों में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बिलासपुर में 9 वीं के छात्र और सक्ती में 10 साल की बच्ची ने सुसाइड कर लिया है।

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में क्लास 9वीं क्लास के स्टूडेंट ने पेड़ पर फंदे से जान दे दी। अरविंद पटेल (16 साल) नशे का एडिक्ट हो गया था। पढ़ाई में भी उसका मन नहीं लग रहा था। 24 मार्च की रात उसकी लाश पेड़ पर लटकी मिली। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।


दूसरा मामला सक्ती जिले का है। जहां क्लास 4th की छात्रा की लाश घर के बाथरूम में गमछे से लटकती मिली। बच्ची को दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है, ललिता महंत (10) घर में खेल रही थी, तभी हादसा हो गया। हालांकि अभी मामला स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी का है।

9वीं के स्टूडेंट ने किया सुसाइड

बिलासपुर के मंगला धुरीपारा निवासी राजेश पटेल पेशे से किसान है। वो अपनी बाड़ी और खेत में सब्जी उगाते हैं। उनका 16 वर्षीय बेटा अरविंद पटेल नवमीं कक्षा का छात्र था। अरविंद गलत संगत में पड़ गया था और नशा करने लगा था। उसकी हरकतों से परिवार वाले भी परेशान रहते थे।

पुलिस की पूछताछ में पता चला, अरविंद अपनी मर्जी से स्कूल जाता था। परीक्षा से पहले एक महीने से स्कूल नहीं जा रहा था। 10-15 दिन पहले स्कूल की परीक्षा शुरू हुई, तब एक विषय का एग्जाम दिया, जिसके बाद से गायब था। फिर दोबारा परीक्षा दिलाने नहीं पहुंचा।

रात में घर आया पेड़ पर झूल गया

परिजनों ने पुलिस को बताया, अरविंद पिछले 5 दिन से घर नहीं आया था। मंगलवार की रात अचानक घर आया, तब परिजन खाना खाने के बाद दरवाजा बंद कर अंदर सो गए थे। उन्हें अरविंद के आने की भनक तक नहीं लगी। इस दौरान वो पेड़ पर चढ़ गया और रस्सी का फंदा बांध कर नीचे झूल गया। अगले दिन सुबह परिजनों ने उसके शव को फंदे पर लटकते देखा। फिलहाल, आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस को शक है कि नशे की लत में उसने सुसाइड किया है।

10 साल की बच्ची बाथरूम में लटकती मिली

सक्ती जिले में 25 मार्च की सुबह 10 साल की बच्ची की लाश घर के बाथरूम में फांसी के फंदे से लकटते मिली। ललिता महंत चौथी क्लास में पढ़ती थी। घटना के समय वह घर पर ही थी और बाड़ी में खेल रही थी। काफी देर तक जब परिजनों ने उसे नहीं देखा, तो उसकी तलाश शुरू की।

इस दौरान बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो बच्ची फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। तत्काल उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में खेल के दौरान हादसे की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही वजह स्पष्ट हो पाएगी। मामला जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जुनवानी का है।

Tags:    

Similar News