Begin typing your search above and press return to search.

Raipur News: रेलवे कर्मचारी की मिली लाश, ड्यूटी पर जाने से पहले इस हाल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Raipur News: राजधानी रायपुर में रेलवे कर्मचारी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना खमतराई थाना क्षेत्र का है। मृतक रेलवे कर्मचारी ट्रैक मेंटेनर का काम करता था।

Raipur News: रेलवे कर्मचारी की मिली लाश, ड्यूटी पर जाने से पहले इस हाल में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
X
By Sandeep Kumar

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में रेवले कर्मचारी की लाश फंदे पर मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान विष्णु टेकाम के रूप में की गई है।

इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद खमतराई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विष्णु टेकाम रेलवे में ट्रैक मेंटेनर का काम करता था और खमतराई क्षेत्र में रहता था। आज ड्यूटी पर जाने से पहले उसने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर नहीं पहुँचने पर उसके साथी उसके घर उसे बुलाने के लिए पहुंचे तो उसका शव फंदे पर लटका हुआ मिला।

फंदे पर लाश देखकर तत्काल इसकी सूचना खमतराई थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से निकाला गया।

जांच में पता चला है कि विष्णु टेकाम कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि किस बात को लेकर विष्णु टेकाम परेशान था इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस ने फंदे से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने घटना को लेकर मृतक के परिजनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही रेलवे कर्मचारी ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी भी जांच पुलिस के द्वारा की जा रही है।

रेलवे कर्मचारी के आत्महत्या की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीँ, इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विशेष नोट-खुदकुशी करना किसी समस्या का समाधान नहीं है। अगर आपके या आपके किसी जान-पहचान वाले के मन में आत्महत्या का ख्याल आता है तो यह बेहद गंभीर है। इस इमरजेंसी की स्थिति में आप तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें। इसके अलावा टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल किया जा सकता है। यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे। क्योंकि, जान है तो जहान है।

Sandeep Kumar

संदीप कुमार कडुकार: रायपुर के छत्तीसगढ़ कॉलेज से बीकॉम और पंडित रवि शंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी से MA पॉलिटिकल साइंस में पीजी करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। मूलतः रायपुर के रहने वाले हैं। पिछले 10 सालों से विभिन्न रीजनल चैनल में काम करने के बाद पिछले सात सालों से NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Read MoreRead Less

Next Story