CG Accident News: बारात से लौट रहे चाचा-भतीजे की हादसे में मौत, यात्रियों से भरी बस ने बाइक को मारी टक्कर
CG Accident News: छत्तीसगढ़ में बारात से वापस लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ़्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई।
CG Accident News: दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दुखद हादसा हो गया। बारात से लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई। दोनों एक बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान तेज रफ़्तार बस ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना की खबर के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बारात से लौटने के दौरान बस ने मारी टक्कर
घटना धमधा थाना क्षेत्र की है। गिरहोला से हरिचंद यादव अपने भतीजे भोला यादव के साथ धमधा बारात गया हुआ था। मंगलवार 24 मार्च की शाम दोनों पल्सर बाइक पर सवार होकर धमधा होते हुए वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच धमधा के स्वामी आत्मानंद स्कूल और कलश मंदिर के पास सामने से आ रही यात्रियों से भरी तेज रफ़्तार बस ने जोरदार बाइक को टक्कर मार दी।
बाइक के उड़े परखच्चे
हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए, वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल चाचा-भतीजे को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। डाॅक्टरों ने भी मौत की पुष्टि की।
घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बस धमधा से खैरागढ़ की ओर जा रही थी, तभी ये हादसा हुआ। पुलिस ने बस सीजी 07 ई 0699 के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।
इधर, एक ही परिवार के दो लोगों की मौत की घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने मामले में दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। धमधा पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।
मृतकों का नाम
हरिचंद यादव
भोला यादव