Gariaband News: 63.50 लाख के हीरे के साथ एक गिरफ्तार, ओडिशा से आकर CG में तलाश रहा था ग्राहक
Gariaband News: छत्तीसगढ़ में हीरे की तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 63.50 लाख का हीरा जब्त किया गया है।
Gariaband News: गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में 63.50 लाख का हीरा जब्त किया गया है। साथ ही एक आरोपी को भी पकड़ा गया। आरोपी ओडिशा से आकर गरियाबंद में ग्राहक तलाश रहा था, इसी दौरान पुलिस ने तस्कर को धर-दबोचा। ओडिशा निवासी आरोपी का नाम बंशी शेट्टी है। पुलिस आरोपी से हीरे के संबंध में पूछताछ कर रही है, जाँच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानिए पूरा मामला
यह पूरा मामला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नहरगांव स्थित स्कूल के पास एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में एक बैग लेकर घूम रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर आरोपी भागने की फिराक में था।
34 नाग हीरा जब्त
आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक छोटे बैग में रखे 34 नग हीरा बरामद किया गया। व्यक्ति से हीरे के संबंध में कागजात दिखाने को कहा गया, लेकिन आरोपी ने किसी तरह का कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया।
ओडिशा का रहने वाला आरोपी
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बंशी शेट्टी निवासी कालाहांडी स्थित भवानीपटना ओडिशा का रहने वाला बताया है। गरियाबंद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया। साथ ही हीरे के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
पुलिस जाँच में जुटी
पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के साथ तस्करी में और कौन कौन शामिल है। आरोपी हीरे को गरियाबंद में किसे देने वाला था और तस्करी के इस पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
जांच के बाद मामल में अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। जब्त 34 नग हीरे की कीमत 63.50 लाख बताई जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की जाँच कार्रवाई जारी है।