Raipur News: हत्या का आरोपी फरार, उपचार के लिए लाया गया था मेकाहारा अस्पताल, हथकड़ी के साथ भागा...

Raipur News: रायपुर सेन्ट्रल जेल से इलाज के लिए लाया गया कैदी सुरक्षा में तैनात 2 जेल प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी हत्या के केस में जेल में बंद था।

Update: 2026-03-24 09:43 GMT

Raipur News: रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सजायाफ्ता कैदी मेकाहारा अस्पताल से फरार हो गया। कैदी हत्या के आरोप में जेल में बंद था। तबियत खराब होने के चलते कैदी को रायपुर सेन्ट्रल जेल से मेकाहारा अस्पताल लाया गया था, इसी बीच जेल प्रहरियों को चकमा देकर हथकड़ी के साथ फरार हो गया। फरार आरोपी का नाम साहेब कुमार ताती निवासी हरनारायणपुर, थाना जमुई बिहार का रहने वाल है।

जानकारी के मुताबिक, सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती पिता सुरेश ताती 26 वर्ष को उपचार के लिए आज मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात दो जेल प्रहरियों की लापरवाही के चलते सुरेश ताती हथकड़ी के साथ फरार हो गया।

हत्या के आरोप में आजीवन कारावास

दरअसल, गोबरा नवापारा क्षेत्र में 10 मार्च 2025 को साहेब कुमार ताती ने विवाद के बाद अपनी भाभी सोनी कुमारी पर ब्लेड से हमला कर दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने दो वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस हमले में सोनी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं, दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई थी।

गोबरा नवापारा पुलिस को घटना की सूचना मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची और आरोपी के खिलाफ 103 1, 109 बीएनएस की धारा के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था।

आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर 2 जनवरी 2025 को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास (10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा) जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था। आज उसे उपचार के लिए मेकाहारा लाया गया था, इस दौरान 2 जेल प्रहरियों को चकमा देकर भाग निकला।

कैदी के फरार होने की सूचना के बाद से घेराबंदी कर आरोपी की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि हथकड़ी के साथ भागे आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News